{"_id":"621756fa66ef25751d4301cc","slug":"jennifer-lawrence-and-cooke-maroney-became-parents-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jennifer Lawrence: जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी के घर गूंजी किलकारियां, पहली बार बने माता-पिता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jennifer Lawrence: जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी के घर गूंजी किलकारियां, पहली बार बने माता-पिता
Thu, 24 Feb 2022 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:54 PM IST
सार
जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जेनिफर ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर दिया है
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने एक्शन सीन्स और एक्टिंग टैंलेट के बल पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन में एक नए रोल में कदम रखा है। जेनिफर और उनके पति कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जेनिफर ने प्रेग्नेंट होने की पुष्टि पिछले साल सितंबर में की थी।
विज्ञापन
पब्लिक रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चा लड़का है या लड़की।
विज्ञापन
एक फैन ने ट्विटर पर एक जीआइएफ शेयर कर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "जेनिफर लॉरेंस अब मां बन गई हैं।"
Jennifer lawrence has become mom now 😭😭 pic.twitter.com/5CI0saGzVZ
— Sophia 🌸 (@SRKs_Sophia_) February 24, 2022
विज्ञापन
जेनिफर लॉरेंस ने कुक मारोनी से साल 2019 अक्टूबर में शादी की थी। कुक मारोनी आर्ट गैलरी के मालिक हैं। पेज सिक्स ने जून 2018 में जेनिफर और कुक के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इन दोनों का यह पहला बच्चा है।