फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Cameron Movie Titanic Actor David Warner Passes Away at the age of 80

David Warner: नहीं रहे 'टाइटैनिक' फेम अभिनेता डेविड वॉर्नर, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 25 Jul 2022 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

डेविड वॉर्नर साल 1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की फिल्म 'टाइटैनिक' में अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें साल 1976 की हॉरर क्लासिक 'द ओमेन' में फोटोग्राफर कीथ जेनिंग्स के रोल के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
James Cameron Movie Titanic Actor David Warner Passes Away at the age of 80
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के मशहूर चरित्र अभिनेता डेविड वॉर्नर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। पिछले कुछ समय से वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि एक्टर के परिवार ने एक बयान जारी करके की है। वॉर्नर हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें टाइटैनिक और ओमेन जैसी फिल्म में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है। उनके परिवार ने बयान में कहा, 'हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उन्होंने उदार साथी, दयालु व्यक्ति और पिता के रुप में हमारे दिलों को छुआ है। हमारा दिल टूट चुका है।' अपने आखिरी समय में वह नॉर्थवुड के डेनविल हैल में रह रहे थे।

विज्ञापन

इन फिल्मों से मिली पहचान
वॉर्नर का जन्म साल 1941 में मैनचेस्टर में हुआ था। साल 1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की फिल्म टाइटैनिक में वह स्पाइसर लवजॉय की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें साल 1976 की हॉरर क्लासिक 'द ओमेन' में फोटोग्राफर कीथ जेनिंग्स के रोल के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा एक्टिंग करियर

बता दें कि वॉर्नर अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं के लिए काफी मशहूर थे। वह फिल्म 'ट्रॉन' (1982), 'लिटिल मैल्कम' (1974), 'टाइम बैंडिट्स' (1981), 'द फ्रेंच लेफ्टिनेंट वूमन' (1981), 'द मैन विद' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2018 में मैरी पॉपींस की सीक्वल में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं। बड़े पर्दे के अलावा वार्नर टीवी की दुनिया में भी काफी काम कर चुके थे। 'पेनी ड्रेडफुल,' 'रिपर स्ट्रीट,' 'स्टार ट्रेक,' 'डॉक्टर हू,' उनके कुछ प्रमुख टीवी शो रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed