फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Cameron Avatar sequels and Amazon’s Lord of the Rings series are expected to continue soon

आइसलैंड के बाद अब न्यूजीलैंड से आई अच्छी खबर, शुरू होने जा रही जेम्स कैमरून की इन फिल्मों की शूटिंग

Mon, 11 May 2020 05:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
James Cameron Avatar sequels and Amazon’s Lord of the Rings series are expected to continue soon
अवतार - फोटो : ट्विटर

भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों से अब अच्छी खबरें आना शुरू हो गई हैं। आइसलैंड के बाद अब न्यूजीलैंड से खबर है कि शनिवार के दिन वहां कोरोना का कोई भी नया मरीज नहीं मिला। यह संकेत हैं कि बहुत ही जल्द न्यूजीलैंड में भी जनजीवन सामान्य होने वाला है और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू होने वाली हैं। हालांकि न्यूजीलैंड में पहले से ही कुछ टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग चालू है लेकिन 'अवतार 2' और अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसे बड़े प्रोजेक्टों पर अभी काम बंद है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक बहुत ही जल्द इन बड़े प्रोजेक्टों पर भी कुछ जरूरी सुरक्षा निर्देशों के साथ काम शुरू हो जाएगा। जब मार्च में लॉकडाउन की घोषणा हुई तब फिल्म 'अवतार' के निर्देशक जेम्स कैमरून और निर्माता जॉन लैंडाउ इसके चार में से दो सीक्वल पर काम कर रहे थे। 'अवतार' के सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार फिल्म के दो सीक्वल तैयार हो चुके हैं जिनके पोस्ट प्रोडक्शन में एक बिलियन डॉलर का खर्चा आया है।

विज्ञापन

James Cameron Avatar sequels and Amazon’s Lord of the Rings series are expected to continue soon
अवतार - फोटो : ट्विटर

ट्वेंटीथ सेंचुरी स्टूडियोज फिल्म्स के बैनर तले बन रहे 'अवतार' के इन सभी चार सीक्वलों को क्रमशः 17 दिसंबर 2021, 22 दिसंबर 2023, 19 दिसंबर 2025 और 17 दिसंबर 2027 को रिलीज करना तय किया गया है।

इसके साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेजॉन के बड़े बजट की वेब सीरीज 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' पर भी बहुत ही जल्द काम शुरू हो सकता है। इसकी शूटिंग पश्चिमी ऑकलैंड में चल रही थी। जब लॉकडाउन लागू हुआ था तब इस सीरीज के पहले दो एपिसोड फिल्माए जा रहे थे। अब जबकि कोरोना के नए मरीज आना बंद हो गए हैं तो वहां की सरकार बहुत ही जल्द सभी बड़े प्रोजेक्टों को हरी झंडी दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed