फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Italian director Bernardo Bertolucci dies aged 77

डायरेक्टर बर्नार्डो का 77 वर्ष की उम्र में निधन, 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' को लेकर रहे विवादों में

Tue, 27 Nov 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Italian director Bernardo Bertolucci dies aged 77
Bernardo Bertolucci
हॉलीवुड डायरेक्टर बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। बर्नार्डो बर्टोलुची के ऑफिस ने एक मेल जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। बर्नार्डो बर्टोलुची ने रोम स्थित अपने घर में परिवार के बीच अंतिम सांस ली। बर्नार्डो का जन्म 1941 में परमा में हुआ था. उनके पिता एक कवि और अध्यापक थे।
विज्ञापन


उन्हें 'द लास्ट एम्परर' और 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। बता दें  बर्नार्डो बर्टोलुची का जीवन काफी विवादों में रहा।
विज्ञापन


साल 2016 में बर्नार्डो बर्टोलुची का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि लास्ट टैंगो इन पेरिस के विवादित बटर रेप सीन के बारे में खुद फिल्म की हीरोइन मारिया स्नाइडर को भी नहीं पता था। सीन में बटर इस्तेमाल करने का आइडिया उन्हें उसी सुबह मार्लोन के साथ नाश्ते के वक्त आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद बर्टोलुची का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था- ये पूरा मामला बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गया। उनका कहना है कि रेप सीन के बारे में मारिया को पता था। ये सीन स्किप्ट में था। बस बटर के इस्तेमाल वाली बात उनसे छुपाई गई थी।

समाज में फैले विभिन्न मुद्दों को बेबाकी से दिखाने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed