{"_id":"595d54db4f1c1b9e308b4702","slug":"israel-prime-minister-benjamin-netanyahu-mentioned-ramanujan-name-during-pm-narendra-modi-visi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंत को जानने वाले इस व्यक्ति का जिक्र आखिर क्यों हुआ इजरायल में? ये फिल्म देखकर जान जाएंगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अनंत को जानने वाले इस व्यक्ति का जिक्र आखिर क्यों हुआ इजरायल में? ये फिल्म देखकर जान जाएंगे
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Fri, 07 Jul 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
इजरायल दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में हुआ इजरायल दौरा इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस दौरे के बीच चर्चा हुई एक ऐसे महान गणितज्ञ की जिसका नाम सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने भारतीय टैलेंट की सराहना करते हुए श्रीनिवास रामानुजन का नाम लिया। नेतान्याहू ने कहा कि ‘ रामानुजन संभवतः कई सदियों के सबसे महान गणितज्ञ थे। यह भारत के लोगों की प्रतिभा को दर्शाता है, और हम जानते हैं कि इजरायल में भी प्रतिभाएं हैं। हम प्रतिभा की साझेदारी पर भरोसा रखते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
द मैन हू नो इनफिनिटी
इजरायल के प्रधानमंत्री ने जिस महान गणितज्ञ का जिक्र किया वो तमिलनाडु के एक छोटे से शहर इरोड में जन्में थे। महज 33 साल की उम्र में इनकी मौत हो गई थी। लेकिन इस छोटी सी उम्र में पूरे विश्व को गणित की अपनी बेमिसाल क्षमता से आश्चर्यचकित कर दिया था।
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन
जिस व्यक्ति का जिक्र इजरायल के प्रधानमंत्री ने किया, उस पर हॉलीवुड में एक बेहतरीन फिल्म बन चुकी है। 2015 में डायरेक्टर मैथ्यु ब्राउन ने रामानुजन की बायोपिक ‘द मैन हू निउ इनफिनिटी’ नाम से बनाई थी। इस शीर्षक को हिंदी में कुछ यूं कहेंगे। ‘एक व्यक्ति जो अनंत को जानता था।’ जिस प्रतिभा का जिक्र इजरायल तक हुआ है उसे जानने के लिए इस फिल्म को देखना जरूरी है। असाधारण प्रतिभा और उतने ही असाधारण संघर्ष। दोनों के बीच जूझते इस व्यक्ति की कहानी पर बनी ये फिल्म इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू की इस बात को सच साबित करेगी, ‘ रामानुजन संभवतः कई सदियों के सबसे महान गणितज्ञ थे।’