{"_id":"5e7851348ebc3e6fc9416769","slug":"is-harvey-weinstein-tests-positive-for-covid-19-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जेल में बंद यौन शोषण के आरोपी हार्वे वीनस्टीन?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जेल में बंद यौन शोषण के आरोपी हार्वे वीनस्टीन?
Mon, 23 Mar 2020 12:45 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की जेल होने के कुछ दिनों बाद ही सजा काट रहे मशहूर डायरेक्टर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। एक अमेरिकी न्यूज पेपर ने रविवार शाम को यह बताया है कि हार्वी जेल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि हार्वे के प्रवक्ताओं ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क सिटी से बुफालो स्थित जेल में ट्रांसफर किए जाने से पहले हार्वी को रिकर्स आइलैंड जेल में रखा गया था। जेल में छाती में दर्द की शिकायत के बाद मैनहैटन हॉस्पिटल में उनका इलाज भी हुआ था।
विज्ञापन
बता दें इस वक्त कोरोना के कहर से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। देश विदेश के कई शहर शटडाउन कर दिए गए हैं।
बात करें हार्वे वीनस्टीन की तो न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को एक महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से बताया है कि पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को यौन शोषण मामले में 23 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।