फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Iron Man suit worn by Robert Downey Jr. someone has stolen

'आयरन मैन' के फैंस के लिए बुरी खबर, चोरी हो गया सुपरहीरो के करोड़ों का सूट

Thu, 10 May 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Iron Man suit worn by Robert Downey Jr. someone has stolen
Iron man suit

‘एवेंजर्स’ और मार्वल स्टूडिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो 'आयरन मैन' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का आयरन मैन सूट चोरी हो गया है।

विज्ञापन


लॉस एंजेलिस की पुलिस ने इस चोरी की खबर की पुष्टि की है। साल 2008 में बनी ‘आयरन मैन’ फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने जो गोल्ड एंड रेड सूट चुरा लिया गया है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो मंगलवार को स्टोरेज फेसेलिटी में इसे गायब पाया गया। पुलिस इस आइकॉनिक आयरन मैन सूट को तलाशने में जुटी है। पुलिस डिटेक्टिव की भी मदद ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सूट की कीमत 325,000 डॉलर (करीब 2.17 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहली बार आयरन मैन के रूप में नजर आए रॉबर्ट डाउनी ने 10 साल पहले इस सूट को पहना था। 2008 में डाउनी ने आयरन मैन फिल्म में टाइटल रोल किया था।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर हाल ही में रिलीज हुई अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में नजर आए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारत में फिल्म 'अवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर' केवल 12 दिन में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। दर्शकों में इस फिल्म के लिए खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed