फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Indo-Canadian comedian Lily singh succumbed with ovary cyst

Hospitalised: इंडो-कैनेडियन कॉमेडियन लिली सिंह को हुई ये गंभीर बीमारी

Fri, 25 Feb 2022 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Feb 2022 12:55 PM IST
सार

लिली सिंह ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखा रही हैं। कॉमेडियन ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह काफी बीमार हैं।

विज्ञापन
Indo-Canadian comedian Lily singh succumbed with ovary cyst
लिलि सिंह - फोटो : social media

विस्तार

कॉमेडियन लिली सिंह अक्सर अपने फैंस के लिए यूट्यूब पर वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में लिलि ने अपनी सेहत को लेकर खुलासा कर अपने प्रशंसकों को झटका दिया है। लिली ने खुलासा किया है कि वह ओवेरियन सिस्ट से ग्रसित हैं और काफी दर्द झेल रही हैं। 

विज्ञापन


अपने YouTube चैनल के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि पाने वाली कॉमेडियन ने खुलासा किया कि वह बेहद तकलीफ में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वह लिखती हैं, "आज का दिन मैंने ईआर में बिताया। मेरी दोनों ओवेरी में सिस्ट है। मुझे इसे समझने दो। यह मुझे हर महीने में एक बार पीड़ित करेगा और इसके साथ ही यह मुझे मेरे पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। मैं वीक हो गई हूं। मैं सचमुच अपने अंगों से अधिक काम करने की उम्मीद करती हूं।''
विज्ञापन


कॉमेडियन के पोस्ट अपलोड करते ही उनके फैंस इसपर कमेंट करके उनकी अच्छी सेहत ही प्रार्थना करनी शुरू कर दी। फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट में उनके लिए अपना प्यार और सपोर्ट भेजा। होवी मंडेल ने लिखा, "मैं यहीं हूं अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे बता सकती हैं।" अमांडा सेर्नी ने कमेंट किया "यह बहुत दर्दनाक है। मुझे आशा है कि आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगी।" वहीं जैकलीन ने लिखा- ''आपके लिए ढेर सारा प्यार।''

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lilly Singh (@lilly)



लिली को आखिरी बार हुलु की कॉमेडी सीरीज 'डॉलफेस' के दूसरे सीजन में देखा गया था। 2021 तक कॉमेडियन एनबीसी पर अपने टॉक शो 'ए लिटिल लेट विद लिली सिंह' में काम करने में व्यस्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed