{"_id":"5e41ee148ebc3ee59b3b2380","slug":"indian-vfx-artist-worked-in-oscar-award-2020-winning-movie-1917","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscar Award: 1917 को ऑस्कर में शामिल है भारतीय वीएफएक्स कलाकारों की मेहनत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscar Award: 1917 को ऑस्कर में शामिल है भारतीय वीएफएक्स कलाकारों की मेहनत
Tue, 11 Feb 2020 05:28 AM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: anand anand
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
1917
- फोटो : social media
इस वर्ष भारतीय फिल्म न सही, कौशल को जरूर सम्मान मिला। सैम मेंडिस की फिल्म ‘1917’ को विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है, जिसका काफी हिस्सा भारत के बंगलुरू स्थित एक कंपनी द्वारा तैयार किया गया।
विज्ञापन
लंदन की मूविंग पिक्चर कंपनी (एमपीसी) द्वारा यह वीएफएक्स तैयार किए गए थे, जिसमें बंगलुरू स्थित टीम ने प्रमुख योगदान दिया था। इसके प्रोडक्शन सुपरवाइजर गुयीलॉम रोशेरॉन ने अवॉर्ड मिलने के बाद एमपीसी की पूरी टीम को इस सिनेमाई अनुभव को साकार करने का श्रेय दिया और सभी सदस्यों के साथ अवॉर्ड साझा किया।
विज्ञापन
एमपीसी द्वारा जारी बयान में अवॉर्ड मिलने के बाद मोंटेरियल, लॉस एंजेलिस, बैंगलोर और लंदन की टीम को विशेष बधाई दी गई है। इस फिल्म को तैयार करने में करीब 600 वीएफएक्स कलाकारों ने योगदान किया, जिनमें 200 से अधिक भारतीय हैं। प्रथम विश्व युद्ध के प्रसंगों पर आधारित इस फिल्म को 10 नामांकन मिले थे, जिनमें से तीन सिनेमेटोग्राफी, साउंड मिक्सिंग और विजुअल इफेक्ट्स के लिए दिए गए। उसे इससे पहले भी जंगल बुक और लाइफ ऑफ पाई के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भारतीय कलाकारों में जोश
फिल्म को ऑस्कर मिलने के बाद इससे जुडे़ भारतीय कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया। अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के संग बंगलुरु में इस फिल्म के वीएफएक्स के लिए काम किया था। वहीं अजय भास्कर, नवीन, अंजित, सई कुमार, सुभाष सहित बीसियों कलाकारों ने फिल्म के एंड क्रेडिट में प्रकाशित अपने नामों के स्क्रीन शॉट शेयर किए।