{"_id":"5ec1231aaed3840a371619a2","slug":"ian-fleming-immortalised-his-lovers-in-every-bond-girl-book-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"इयान फ्लेमिंग की निजी जिंदगी के रिश्ते से प्रेरित होती थीं 'बॉन्ड गर्ल', किताब में खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इयान फ्लेमिंग की निजी जिंदगी के रिश्ते से प्रेरित होती थीं 'बॉन्ड गर्ल', किताब में खुलासा
Sun, 17 May 2020 05:18 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
इयान फ्लेमिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेम्स बॉन्ड का किरदार ऐसा है जो हैंडसम, खुश करने वाला, सौम्य, महिलाओं के लिए अनोखा और जिसे कारों से प्यार है। जेम्स बॉन्ड के ये गुण कल्पना से परे नहीं हैं। काफी हद तक ये गुण जेम्स बॉन्ड 007 के लेखक, उपन्यासकार और पत्रकार इयान फ्लेमिंग के बताए जाते हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस में कई साल बिताने वाले फ्लेमिंग ने कई बार ये बताया कि उनकी कहानियों में जो कुछ भी होता है वो किसी ना किसी से प्रेरित रहा है। भले ही ये कितना भी अजीब क्यों ना हो।
विज्ञापन
खूबसूरत महिलाओं के प्रति जेम्स बॉन्ड का व्यवहार ऐसा भी रहता था कि वो ऑब्जेक्ट जैसी हैं। फ्लेमिंग के टाइपोग्राफर दोस्त रॉबर्ट हार्लिंग ने इस बारे में कहा कि 'असल में इयान महिलाओं को पसंद नहीं करते थे। उनकी नाराजगी इस वजह से भी थी कि उनकी जिंदगी मुश्किलों भरी कर दी गई थी।'
विज्ञापन
फ्लेमिंग ने लंबे समय के अफेयर के बाद एन ओ नील से शादी की थी। शादी से पहले फ्लेमिंग और मॉडल म्युरिल राइल रिलेशनिशिप में थे। उस वक्त फ्लेमिंग 27 साल के थे और मुरिल 26 साल की। उनका रिश्ता काफी समय तक अच्छा चला लेकिन फ्लेमिंग का रुझान दूसरी महिलाओं की ओर बढ़ने लगा। बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया।
मार्च 1944 में लंदन में एक हवाई हमले में म्युरिल के मारे जाने के बाद वो अपराधबोध से ग्रसित हो गए। फ्लेमिंग उसके बारे में गहराई से भावुक हो गए। माना जाता है कि म्युरिल का दयालु होना, असाधारण सुंदरता और खेलों में अग्रणी जैसी खूबियां कई बॉन्ड लड़कियों के लिए प्रेरणा रही हैं। इन महिलाओं के मुश्किल नाम भी अक्सर फ्लेमिंग के अपने अनुभवों पर थे।