{"_id":"5f0cf1828ebc3e63750f651b","slug":"hong-kong-is-reeling-under-a-fresh-wave-of-covid-19-cinema-houses-closed-from-july-15-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांग कांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, 15 जुलाई से बंद हो जाएंगे सिनेमाघर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हांग कांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, 15 जुलाई से बंद हो जाएंगे सिनेमाघर
Tue, 14 Jul 2020 05:14 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
सिनेमा हॉल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हांग कांग में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते 15 जुलाई से सारे सिनेमाघर बंद कर दिए जाएंगे। यहां एक बार फिर कोरोना ने तेजी से हमला कर दिया है। वैरायटी के अनुसार, यह कदम कोरोना वायरस मामलों में एक बार नए उछाल के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने सोमवार शाम नए बदलावों की जानकारी दी। हाल ही के दिनों में, वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने 52 नए मामलों और एक मौत की सूचना दी। अब तक यहां कुल 1,522 कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
नए नियमों के मुताबिक, रेस्तरां में भोजन खाने पर भी रोक होगी और हर समय सार्वजनिक परिवहन पर मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। अब किसी भी समारोह में 50 की जगह सिर्फ चार लोगों की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन
बता दें कि जल्द ही कोरियाई एक्शन फिल्म 'पेनिनसुला' का हांग कांग में प्रीमियर होना था, जो इस साल की गर्मियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे भी रद्द कर दिया गया है।
नाया रिवेरा की तलाश में जुटी पुलिस को पीरू झील में मिला एक शव, जल्द की जाएगी पहचान