फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood: Bruce Willis announced retirement from acting career due to aphasia diagnosis

Hollywood: ब्रूस विलिस ने अभिनय करियर को कहा अलविदा, इस बीमारी के चलते लिया फैसला

Wed, 30 Mar 2022 11:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 11:11 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बारे में अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए विलिस के संन्यास की घोषणा की।

विज्ञापन
Hollywood: Bruce Willis announced retirement from acting career due to aphasia diagnosis
ब्रूस विलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता ब्रूस विलिस के परिवार ने बुधवार को घोषणा की कि अभिनेता एक बीमारी से पीड़ित होने की वजह से अपने अभिनय करियर से दूर जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बारे में अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए विलिस के संन्यास की घोषणा की।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ब्रूस के अद्भुत समर्थकों के लिए, एक परिवार के रूप में हम यह साझा करना चाहते हैं कि हमारे प्यारे ब्रूस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उनके वाचाघात से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। यह बीमारी उनके बोलने, लिखने और भाषा को समझने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप और बहुत सोच- विचार कर ब्रूस ने अपने अभिनय करियर को छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में आगे लिखा कि यह हमारे परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। हम आप सब के निरंतर प्यार और समर्थन की सराहना करते हैं। हम एक मजबूत परिवार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। हम जानते हैं कि ब्रूस आपके लिए कितना मायने रखते हैं, जैसा कि आप सब उनके लिए रखते हैं। जैसा कि ब्रूस हमेशा कहते हैं, जीते रहो और अब हम ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ब्रूस विलिस वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह मस्तिष्क का एक ऐसा विकार है, जिसमें व्यक्ति को बोलने, लिखने तथा बोली एवं लिखे हुए शब्दों को समझने में परेशानी होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जो व्यक्ति के संचार की शक्ति छीन सकती है।

अभिनेता के करियर की बात करें तो विलिस ने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर के दौरान अभिनेता ने द वर्डिक्ट, मूनलाइटिंग, द बॉक्सिंग, हॉस्टेज, आउट ऑफ डेथ, ग्लास जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अभिनेता को उनकी सीरीज डाई हार्ड के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed