फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   HBO show Game of Thrones will be return in 2019 actress sophie turner confirms

Game Of Thrones: इस दिन होगा आखिरी सीजन का प्रीमियर

Mon, 11 Dec 2017 11:42 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Mon, 11 Dec 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
HBO show Game of Thrones will be return in 2019 actress sophie turner confirms

एचबीओ चैनल का सबसे पॉपुलर प्रोग्राम गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। प्रोग्राम का 8वां और फाइनल सीजन अगले वर्ष टेलीकास्ट होगा। शो की एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने इसकी पुष्टि की। 21 वर्षीय सोफी शो में सन्सा स्टार्क का किरदार निभा रही है। गौरतलब है कि इस काल्पनिक टीवी सीरिज को जितना विदेशों में पसंद किया जाता है, उतना ही भारत में भी ये काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन


फैंस को इसके हर सीरिज का बेस्रबी से इंतजार करते हैं। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेकर्स को इसका एक नहीं कई क्लाइमैक्‍स शूट करने पड़ते हैं।

विज्ञापन

HBO show Game of Thrones will be return in 2019 actress sophie turner confirms

दरअसल पिछला सीजन अपनी स्टोरीलाइन, ट्विस्ट या कास्ट से ज्यादा एपिसोड के लीक होने और स्पॉइलर्स की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहा। हैकरों ने एचबीओ डाटा के टेराबाइट को हासिल कर शो के प्रसारित होने से पहले ही उसकी स्क्रिप्ट का खुलासा कर दिया था। इतने से मन नहीं भरा तो एपिसोड के ऑन एयर होने के कछ दिन पहले ही वीडियो लीक कर दिये। हालांकि इतने लीक्स के बावजूद दर्शकों की तादाद में कमी नहीं आई।

'द मॉर्निंग कॉल' के अनुसार, इस सीरीज के फाइनल सीरीज में दर्शकों का मजा किरकिरा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए मेकर्स ने फैसला किया है कि वे क्लाइमैक्स के अलग-अलग वर्जन को शूट करेंगे। यानी, कहानी का अंत क्या रहा यह जानने के लिए इसमें काम करने वाले एक्टर्स को भी शो के ऑन एयर होने तक का इंतजार करना होगा। अगर सेट की कोई तस्वीर या वीडियो लीक हो भी गई तो इस बात की गारंटी नहीं वह विश्वसनीय ही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed