फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gwyneth Paltrow thakns to her ex boyfriend Brad Pitt to saving her from Harvey Weinstein

'अगर ब्रैड पिट मेरे साथ न होते तो हार्वे वीनस्टीन उनका भी यौन उत्पीड़न कर सकते थे'

Sun, 07 Oct 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Gwyneth Paltrow thakns to her ex boyfriend Brad Pitt to saving her from Harvey Weinstein
हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार ब्रैड पिट को लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने बड़ा खुलासा किया है। उनका यह खुलासा ब्रैड पिट के फैंस को हैरान कर देगा। दरअसल हॉलीवुड हीरोइन और ब्रैड पिट की एक्स गर्लफैंड ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने कहा है कि ब्रैड पिट ने उन्हें निर्माता हार्वे वीनस्टीन से बचाया था। पता हो कि हार्वे वीनस्टीन पर बीते दिनों #metoo अभिनयान के तहत हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने ऊपर हुए यौन उत्पीड़न के खुलासे किए थे।
विज्ञापन


इसको लेकर अब ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने कहा है- 'अगर ब्रैड पिट मेरे साथ न होते तो हार्वे वीनस्टीन उनका भी यौन उत्पीड़न कर सकते थे।' अपनी बात को विस्तार से बताते हुए ग्वेनेथ ने कहा है- 'अगर ब्रैड पिट हॉलीवुड सिनेमा की बड़ी शख्सियत ना होते तो मैं भी हार्वे वीनस्टीन का शिकार हो जाती हैं।' पाल्ट्रो आगे कहती हैं- 'मैं ब्रैड की बहुत शुक्रगुजार हूं क्योंकि उन्होंने मेरी रक्षा की। इसके पीछे उनका मशहूर होना मेरे काम आया। मैं ब्रैड का दिल से धन्यवाद करती हूं क्योंकि उन्होंने मेरा साथ उस समय दिया जब मेरे साथ कोई नहीं था और मैं काफी डरी हुई थी।' 
विज्ञापन


पाल्ट्रो ने वीनस्टीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीनस्टीन ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश तब की जब वह 'एम्मा' और 'शेक्सपियर इन लव' फिल्म को साइन कर लिया था। इतना ही नहीं पाल्ट्रो ने बताया कि एक बार वीनस्टीन ने उन्हें होटल के कमरे में मसाज करने के लिए भी बुलाया था। आपको बता दें कि निर्माता वीनस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने #metoo अभियान के तहत अहम भूमिका निभाई थी। वह उन 100 शोषित महिलाओं में से एक है। जिन्होंने वीनस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के खुलासे किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed