Guardians Of The Galaxy Vol 3: इंतजार हुआ खत्म, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 अब ओटीटी पर, यहां देखे फिल्म
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है। पिछले साल 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म को थिएटर और ओटीटी पर बहुत प्यार मिला है। थॉर: लव एंड थंडर के बाद इस फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिले है। तो वहीं अब मार्वल के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
फिल्म की कहानी
'गार्डियंस ऑफ थे गैलेक्सी हॉलीडे स्पेशल' में दिखाया गया था कि कैसे क्विल क्रिसमस पर्टी बनाने के लिए उसकी टीम को धरती पर लेकर आता है और उसके फेवरेट सिंगर को किडनैप कर लेता हैं। क्विल को उसकी बहन मिलती है, जिसके कारण उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अब 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां हॉलिडे स्पेशल खत्म हुई थी। फिल्म की शुरुआत रॉकेट के उदास चेहरे के साथ होती है। फिल्म की कहानी शुरू होती है कि अचानक एक वॉरलोक नाम का सोवेरियन, रॉकेट को किडनैप करने आ जाता है, लेकिन क्विल, नेबुला, ग्रूट, मेंडिस और ड्रैक्स उसके प्लान को असफल कर देते हैं।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मार्वल की ये फिल्म वीओडी (वीडियो ऑन डिमांड) पर कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है, लेकिन हिंदी में ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इससे पहले गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 3 को 7 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो, वुडू और आईट्यून्स पर रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें: जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, 'प्रोजेक्ट के' की हुडी पहन अमिताभ ने फैंस से की मुलाकात