Golden Globes 2024: ओपनेहाइमर का चला जादू, सिलियन मर्फी, नोलन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मारी बाजी
फिल्म ओपनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट का यह तीसरा अवॉर्ड है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में उन्होंने लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
81वें गोल्डन ग्लोब्स में ओपनेहाइमर का जलवा देखने को मिला है। फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से नवाजा गया है। वहीं, सिलियन मर्फी ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा) का पुरस्कार जीता है।
फिल्म ओपनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट का यह तीसरा अवॉर्ड है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' में उन्होंने लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाई थी। इस श्रेणी में उनका मुकाबला कई दिग्गजों से था। श्रेणी में पुअर थिंग्स के लिए विलेम डेफो, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के लिए रॉबर्ट डी नीरो, बार्बी के लिए रयान गोसलिंग, मई दिसंबर के लिए चार्ल्स मेल्टन और पुअर थिंग्स के लिए मार्क रफालो भी दौड़ में थे, लेकिन रॉबर्ट ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है।
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर
पिछले साल वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बार्बी और ओपेनहाइमर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार किया था। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भारत में भी बहुत प्रशंसा मिला थी। इस फिल्म ने यहां 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफलता हासिल की थी।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद