फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   'Glee' star Dianna Agron auctions of kiss for $23G

इस हीरोइन को एक किस करने के लिए खर्चे 15 लाख

Thu, 18 Dec 2014 11:03 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
'Glee' star Dianna Agron auctions of kiss for $23G

क्या कोई अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के एक किस के लिए 15 लाख रुपए खर्च कर सकता है? पर ऐसा ही हुआ है। इसे सेलिब्रिटी इतिहास की सबसे मंहगी किस बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एक दीवाने ने एक चैरिटेबल कार्यक्रम के दौरान एक टीवी ऐक्ट्रेस के एक किस के बदले लगभग 15 लाख रुपये खर्चे कर दिए।

असल में अमेरिकन टीवी ऐक्ट्रेस डिएना अग्रोन ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट की 10वीं सालगिरह के मौके पर ऐसा किया। वे बतौर मेहमान उस कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी कार्यक्रम में डिएना ने एक चैरिटेबल इवेंट में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस इवेंट में डिएना के एक किस के लिए बोली लगाई गई। बोली 1000 डॉलर से शुरू हुई, जो 23,000 डॉलर (14,63,490 रुपये) पर आकर रुकी।

वादे के मुताबिक डिएना ने बोली लगाने वाले व्यक्ति को किस किया। इसके एवज में मिलने वाली राशि को युद्ध प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूड फोटो लीक से नाराज मैडोना

'Glee' star Dianna Agron auctions of kiss for $23G

पॉप स्टार मैडोना ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन लीक हुई उनकी नग्न तस्वीरों का वितरण न करें।​

वेबसाइट ​'​कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के अनुसार, मैडोना पुराने फोटोशूट की कई गैर रिलीज तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद बौखला गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम साइट से फोटो चोरी होने पर अपनी नाराजगी जताई है।​

​​ मैडोना ने तस्वीरें​ लीक करने का दोष हैकरों पर लगाया है। साथ ही उन्होंने उदाहरण स्वरूप कई तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड कर अपने प्रशंसकों से ऐसी तस्वीरों को खरीदने और री-पोस्ट न करने का आग्रह किया।​

मैडोना ने एक तस्वीर के कैप्शन में कहा, स्टीवन क्लेन के लिए की गई शूट की एक फोटो, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी। इससे पता चलता है कि साइबर स्पेस में चुराना, खरीदना और बेचना अब भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed