{"_id":"5f6c4bf98ebc3e0abe635457","slug":"gigi-hadid-and-zayn-malik-welcomed-their-first-child-a-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल जीजी हदीद ने दिया बेटी को जन्म, ब्वॉयफ्रेंड जेन मलिक ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मॉडल जीजी हदीद ने दिया बेटी को जन्म, ब्वॉयफ्रेंड जेन मलिक ने साझा की तस्वीर
Thu, 24 Sep 2020 01:15 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
जेन मलिक, गीगी हदीद
- फोटो : instagram/zayn malik_fanpage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक जेन मलिक पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और सुपरमॉडल जीजी हदीद ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी।
विज्ञापन
जेन ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी मां का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ जेन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बेबी गर्ल यहां हैं। स्वस्थ और सुंदर। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। इस नन्हीं सी जान के लिए मैं जो प्यार महसूस कर रहा हूं वह मेरी समझ के परे है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं। गर्व के साथ कहता हूं यह मेरी है और जिंदगी का शुक्रिया कि हम एक साथ हैं।‘
विज्ञापन
Our baby girl is here, healthy & beautiful🙏🏽❤️to try put into words how i am feeling right now would be an impossible task. The love i feel for this tiny human is beyond my understanding.Grateful to know her, proud to call her mine, & thankful for the life we will have together x pic.twitter.com/nvhfOkk2fw
विज्ञापन विज्ञापन— zayn (@zaynmalik) September 24, 2020
जेन और जीजी 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तीन साल बाद 2018 में उन्होंने एलान किया कि वो अलग हो रहे हैं। कुछ महीने बाद ही जीजी और जेन फिर से साथ आए। 2019 में उनका दोबारा ब्रेकअप हो गया लेकिन इस साल की शुरुआत में कपल ने एक साथ रहने का फैसला किया। वैलेंनटाइन डे के मौके पर जेन और जीजी ने रिश्ते में रहने की बात कबूल की।