फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game Of Thrones Actress Emilia Clarke Suffering From Brain Aneurysm Disease News In Hindi

Emilia Clarke: दिमाग की गंभीर बीमारी से जूझ रहीं एमिलिया क्लार्क, कहा-मेरे दिमाग का एक हिस्सा अब...

Tue, 19 Jul 2022 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह इस हिट टीवी शो में काम कर रही थीं, तब उन्हें दो बार इस खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ा। इन दोनों मेडिकल इमरजेंसी से निकलने में उन्हें लंबा समय लगा। 

विज्ञापन
Game Of Thrones Actress Emilia Clarke Suffering From Brain Aneurysm Disease News In Hindi
एमिलिया क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'गेम ऑफ थ्रोन्स' से दुनियाभर में प्रसिद्धि पाने वाली एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क दिमाग की गंभीर बीमारी ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रही हैं। इस बीमारी की वजह से उनके कई अंग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है। एमिलिया क्लार्क को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में  'मदर ऑफ ड्रैगन' का रोल निभाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

दिमाग का एक हिस्सा नहीं करता काम
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह इस हिट टीवी शो में काम कर रही थीं, तब उन्हें दो बार इस खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ा। इन दोनों मेडिकल इमरजेंसी से निकलने में उन्हें लंबा समय लगा। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग का एक हिस्सा अब काम नहीं करता है। सर्जरी के बाद मानों उन्हें ऐसा महसूस होता है कि उनके दिमाग का एक हिस्सा गायब हो चुका है। फिर भी वह बोलने में सक्षम हैं और सामान्य रूप से अपना जीवन जी रही हैं। क्लार्क ने कहा, 'मैं रचनात्मक रूप से अपना जीवन जी रही हूं। बहुत से लोगों की इस बीमारी के बाद जिंदगी बच जाती है। इस बीमारी के बावजूद मुझे अपने डायलॉग याद रहते हैं और मैं अच्छे से अपना शो कर रही हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण

इस बीमारी में देखा गया है कि लोगों की दिमाग की नसें कमजोर होकर फूल जाती हैं। यह बीमारी मस्तिष्क के किसी भी हिस्से में  हो सकती है। इस बीमारी से हैमरेज होने का भी खतरा बहुत ज्यादा होता है। सिर दर्द, हाथ-पैर में लकवा मार जाना, लगातार कमजोरी और चक्कर आना इस बीमारी के लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed