फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game of Thrones actor Jason Momoa opened up about his financial struggles after his exit

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की वजह से दो साल तक बेरोजगार रहे जेसन मोमोआ, भूखे सोने की आ गई थी नौबत

Wed, 11 Nov 2020 08:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 11 Nov 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Game of Thrones actor Jason Momoa opened up about his financial struggles after his exit
जेसन मोमोआ - फोटो : इंस्टाग्राम

शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम एक्टर जेसन मोमोआ ने बताया है कि इस फैंटसी ड्रामा में काम करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को दो सालों तक भूखे रहना पड़ा था। जेसन ने कहा कि इस शो में उनके रोल खत्म होने के बाद से उन पर बहुत कर्ज हो गया था और बेरोजगार होने के चलते खाने की कमी तक हो गई थी।

विज्ञापन


जेसन मोमोआ ने खुलासा किया कि एचबीओ फैंटसी ड्रामा में छोटा सा रोल निभाने के बाद से उन्हें काफी समय तक बेरोजगार रहना पड़ा था। बता दें कि एक्टर जेसन अपने रोल के चलते बहुत जल्द ही दर्शकों के बीच मशहूर हो गए थे। इस शो के पहले सीजन में जेसन ने डोथ्राकी के सरदार खाल ड्रोगो का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

 

Game of Thrones actor Jason Momoa opened up about his financial struggles after his exit
जेसन मोमोआ - फोटो : इंस्टाग्राम

जेसन ने बताया कि शो में उनके किरदार के खत्म होने के चलते वो अपनी पत्नी लीजा बोनेट और अपने दो बच्चों 13 साल की लोला लोलानी और 11 साल के नोकाओ को कोई भी सुख सुविधा नहीं दे पा रहे थे। बता दें कि लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन की अवॉर्ड विनिंग सीरीज के उपन्यास पर आधारित शो गेम ऑफ थ्रोंस ने 8वे सीजन तक खूब सफलता पाई थी। इस शो की बदौलत ही इसके कास्ट मेंबर किट हैरिंगटन और एमिलिया क्लार्क को भी घर-घर में पहचाना जाने लगा।

हालांकि शो में खाल ड्रोगो का किरदार निभाने वाले जेसन ने 10 एपिसोड्स में ही काफी सुर्खियां बटोर ली थी, लेकिन एक वायलेंट डेथ सीन के साथ उनके किरदार को खत्म कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि गेम ऑफ थ्रोंस जब सुपरहिट हुआ तो मोमोआ पीछे छूट गए।

जेसन ने 2014 में फिल्म ‘द लिटिल नोन रोड टू पालोमा’ में लीड रोल निभाया। ‘द रेड रोड’ नाम की एक सीरीज में काम करने के बाद जेसन को फिर से पहचान तब मिली जब उन्हें डीसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक्वामैन’ मे कास्ट किया गया। डीसी सुपरहीरो वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.1 बिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई की और जेसन फिर से सुपरस्टार बन गए।

'स्कूबी डू' के सह- निर्माता केन स्पीयर्स का निधन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed