फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot Wonder Woman 1984 will be hitting theatres on December 25

तीसरी बार बदली  'वंडर वुमन 1984' की रिलीज डेट, अब क्रिसमस पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Sat, 12 Sep 2020 10:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Sep 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gal Gadot Wonder Woman 1984 will be hitting theatres on December 25
Wonder Woman 1984 - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस की वजह से हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के बाद पूरे सिनेमा जगत की हालत खराब है। यही कारण है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की तारीखों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज की तारीख अब तक कई बार बदल चुकी है।

विज्ञापन


अब खबर है कि गैल गैडट की यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। सबसे पहले ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी गई। हालांकि कोरोना का प्रभाव कम न होता देखकर फिल्म की रिलीज डेट फिर बदलकर 2 अक्टूबर कर दी गई थी लेकिन अब फैंस को इसे देखने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


पिछले महीने 'वंडर वुमन 1984' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में डायना प्रिंस (गैल गैडट) और चीता (क्रिस्टिन वीग) के बीच जबरदस्त इंटेंस बैटल दिखाई गई है। पैटी जेनकिंस 2017 की स्मैश-हिट की फिल्म के मोस्ट अवेटिड सीक्वल को लेकर आए हैं। ट्रेलर देखने का बाद साफ है कि इस सीक्वल में जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला है। ट्रेलर में डायना प्रिंस या कहें वंडर वुमन अपनी सुपरपावर से दुश्मनों के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें गैल की पिछली फिल्म की तो पैटी जेनकिंस द्वारा निर्देशित 'वंडर वुमन' ने वर्ल्ड वाइड 821.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। गैडट वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली पहली गैर अमेरिकी अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed