{"_id":"625fbbde297e5176f63d7df8","slug":"flash-and-fantastic-beasts-the-secrets-of-dumbledore-actor-ezra-miller-got-arrested-after-hitting-a-woman-with-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ezra Miller Arrested: ‘फ्लैश’ के अभिनेता एज्रा मिलर दूसरी बार गिरफ्तार, इस बार महिला को कुर्सी मारने का है आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Ezra Miller Arrested: ‘फ्लैश’ के अभिनेता एज्रा मिलर दूसरी बार गिरफ्तार, इस बार महिला को कुर्सी मारने का है आरोप
Wed, 20 Apr 2022 01:24 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:24 PM IST
सार
'फ्लैश' में नजर आए अभिनेता एज्रा मिलर को मंगलवार को महिला पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अभिनेता ने गुस्से में एक महिला को कुर्सी फेंक कर मारी, जिससे महिला को माथे में चोट आई है।
विज्ञापन
एज्रा मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'फ्लैश' में नजर आए अभिनेता एज्रा मिलर को मंगलवार को महिला पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पिछले महीने भी उन्हें हवाई के एक बार में कराओके गाने वाली महिला पर हमला करने और अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हवाई पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार अभिनेता ने गुस्से में एक महिला को कुर्सी फेंक कर मारी, जिससे महिला को माथे में चोट आई है। महिला ने अपने माथे पर आधा इंच लगे कट का इलाज कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने एज्रा की पहचान 29 वर्षीय आगंतुक के रूप में दी, जिसे एक ट्रैफिक स्टॉप से गिरफ्तार कर जांच लंबित रहने पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
अपनी गिरफ्तारी के 12 घंटे बाद अभिनेता को पिछले महीने कराओके बार में किए गए हमले के मामले में जूम कॉल के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया गया। उन्हें 500 डॉलर का जुर्माना और हिलो में मार्गरीटा से दूर रहने के आदेश दिए गए। पुलिस के महिला से माइक छीनने और एक व्यक्ति पर हमला करने की बात जानने के बाद कोर्ट ने उन पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि एज्रा मिलर 'आफटरस्कूल', 'द पर्क्स ऑफ बीइंग ए वॉलफ्लावर', 'जस्टिस लीग', 'फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंट देम', 'फैंटास्टिक बीस्ट्सः द क्राइम्स ऑफ ग्रीनडेवल्ड' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, अब उनकी 'फैंटास्टिक बीस्ट्स: द सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर' आने वाली है।