फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   First American Speaking Film The Jazz Singer Released On 6 October 1927

अमेरिकी इतिहास में दर्ज है 6 अक्तूबर, इसी दिन हुआ था देश की पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर

Tue, 06 Oct 2020 09:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 06 Oct 2020 09:12 AM IST
सार

आज ही के दिन रिलीज हुई थी पहली अमेरिकी बोलती फिल्म।
'द जैज सिंगर' म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी।

विज्ञापन
First American Speaking Film The Jazz Singer Released On 6 October 1927
द जैज सिंगर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्तूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। ये तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। इसकी वजह भी खास है, दुनियाभर में जब पहली बार सिनेमा का परिचय हुआ था तो वो था गूंगा सिनेमा। जिसे केवल देखा ही जा सकता था। लेकिन 6 अक्तूबर साल 1927 को अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा था।  ये वही दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ था।

विज्ञापन


ये एक अमेरिकन म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन  एलन क्रॉसलैंड (Alan Crosland) ने किया था। फिल्म के निर्माता वॉर्नर ब्रॉज थे। फिल्म म्यूजिकल ड्रामा थी तो इसमें साउंड के ऊपर कमाल का काम किया गया था। ये पहली फुल लेंथ मोशन पिक्चर होने के साथ ही एक बोलती हुई फिल्म थी। जो कि सभी के लिए एक चुनौती भी थी। इसे बनाने में भी जाहिर सी बात है सभी को बेहद मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा होगा।
विज्ञापन


वहीं बात हम सिनेमा की करें और इसमें बारतीय सिनेमा का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने ध्वनि के महत्व को समझते हुए किया था। यह पहली भारतीय बोलती हुई फिल्म थी जो इतनी लोकप्रिय हुई कि पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए सहायता बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विनोद खन्ना- संजय मिश्रा का बर्थडे और सुशांत केस में मुंबई पुलिस का नया बयान, पांच खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed