फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fast & Furious 9 Trailer Out: Vin Diesel and John Cena Action Packed Face-off

Fast & Furious 9 का ट्रेलर रिलीज, विन डीजल और जॉन सीना के बीच होगी कड़ी टक्कर

Thu, 15 Apr 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Fast & Furious 9 Trailer Out: Vin Diesel and John Cena Action Packed Face-off
विन डीजल, जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी (Fast & Furious 9) की 9वीं कड़ी का ट्रेलर (Fast & Furious 9) रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में विन डीजल और जॉन सीना समेत अन्य सितारों को भी नजर आ रहे हैं।इस फिल्म में विन डीजल (Vin Diesel) अपने ही भाई से टक्कर लेते नजर आएंगे और उनके भाई का किरदार जॉन सीना (John Cena) निभा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जस्टिन लिन ने किया है। इससे पहले जस्टिन इस सीरीज के तीसरे, चौथे, पांचवें और छठें पार्ट का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस फिल्म में पहले के मुकाबले कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने पर ध्यान दिया गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


चार्लीज थेरॉन ने सिफर साइबर आतंकवादी के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है। वहीं फिल्म में जॉन सीना का किरदार भी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म में जॉन और विन की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि भारत और अमेरिका में यह फिल्म 25 जून को रिलीज होगी और यूके में आठ जुलाई को रिलीज होनी तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फास्ट एंड फ्यूरियस 9 को मई 2020 में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। ट्रेलर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि यह फिल्म अब कैसे होगी क्योंकि कोरोना महामारी के चलते सिनेमाघर भी बंद हैं। जहां सभी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग भी मुंबई और उसके आस पास के इलाके में रोक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed