फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   el gouna film festival 4th edition 63 films screened

अरब सिनेमा का पसंदीदा विषय बनता जा रहा है शरणार्थी समस्या, राजनीतिक अस्थिरता और स्त्री सशक्तिकरण

Wed, 04 Nov 2020 01:17 PM IST
Ajit Rai अजित राय
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
el gouna film festival 4th edition 63 films screened
द मैन हू सोल्ड हिज स्किन - फोटो : अमर उजाला

मिस्र में हो रहे संसदीय चुनावों के बीच अल गूना फिल्म फेस्टिवल में अमेरिकी राजदूत जोनाथन आर कोहेन ने यह स्वीकार किया है कि सिनेमा देशों को जोड़ने का सबसे सशक्त कला माध्यम है। उन्होंने अरब देशों के युवा फिल्मकारों को फिल्म निर्माण में हर तरह की अमेरिकी मदद देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अरब देशों में बहुत सारी ऐसी कहानियां बिखरी पड़ी हैं जिन पर बेहतर दुनिया के लिए फिल्में बन सकती हैं। अमेरिका के पास सिनेमा की उच्च प्रौद्योगिकी है। दोनों मिलकर चमत्कार कर सकते हैं। उन्होंने मिस्र के महान अभिनेता ओमर शरीफ को याद किया जिन्होंने बालीवुड में डेविड लीन की दो फिल्मों में काम किया है। 'लारेंस आफ अरेबिया' (1962) और 'डॉ जिवाग' (1965) सहित अन्य फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने के कारण दुनिया भर में ओमर शरीफ को याद किया जाता है। अल गूना फिल्म फेस्टिवल का यह चौथा साल है। इस बार का मुख्य विषय है- मानवता के लिए सिनेमा।

विज्ञापन

 
मिस्र में अमेरिका के राजदूत जोनाथन आर कोहेन ने लेबनान, सूडान, फिलिस्तीन, मिस्र आदि अरब देशों की चुनी हुई 18 फिल्म परियोजनाओं के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्दी ही बॉलीवुड और अरब फिल्मकारों का एक सम्मेलन आयोजित करेगा। शरणार्थी समस्या, राजनीतिक अस्थिरता, स्त्री सशक्तिकरण और दूसरे मानवीय विषयों पर अरब सिनेमा में नई पहल देखी जा रही है। इसी क्रम में अल गूना फिल्म फेस्टिवल और जेनेवा (स्विट्जरलैंड) स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ में शरणार्थी मामलों के राजदूत के बीच मिस्र में शरणार्थी समस्या को लेकर एक विस्तृत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

el gouna film festival 4th edition 63 films screened
द मैन हू सोल्ड हिज स्किन - फोटो : अमर उजाला

मिस्र की राजधानी काहिरा से 445 किलोमीटर दूर रेड सी के किनारे बसे निजी शहर अल गूना में 22 सितंबर 2017 को पहला फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था। फिल्मों की गुणवत्ता, मानवीय सरोकार, विचारों की आजादी और मार्केटिंग के कारण महज चार सालों में ही यह अरब दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल बन गया है। एक ईसाई उद्योगपति समीह साविरिस और उनके भाई नागूब साविरिस ने इस शहर को बसाया है। उनकी कंपनी ओरासकम इस फिल्म फेस्टिवल की प्रोड्यूसर है। मोहम्मद दियाब की फिल्म '678' में मुख्य भूमिका निभाने वाली मिस्र की मशहूर अभिनेत्री बुशरा रोजा की पहल पर साविरिस बंधुओं ने अल गूना फिल्म फेस्टिवल शुरू किया है।
 

el gouna film festival 4th edition 63 films screened
द मैन हू सोल्ड हिज स्किन - फोटो : अमर उजाला

चौथे अल गूना फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की चुनी हुई 63 फिल्में दिखाई गईं और सिनेमा से जुड़े करीब सात सौ लोगों ने भागीदारी की। इटली, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, दुबई और अमेरिका ने इस आयोजन में भारी मदद की है। जूरी के अध्यक्ष मशहूर ब्रिटिश फिल्मकार पीटर वेबर ने दिग्गज फ्रेंच अभिनेता गेरा डिपार्डिवू को करियर अचीवमेंट अवॉर्ड और मोरक्को मूल के युवा फ्रेंच अभिनेता सईद तगमावू को ओमर शरीफ अवॉर्ड प्रदान किया। दुनिया भर की सैकड़ों फिल्मों में कला निर्देशन देने वाले मिस्र के दिग्गज कलाकार ओनसी अबू सेफ और वरिष्ठ अभिनेता खालिद अल सावी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। लेबनान के मशहूर गायक रामी अयाश और उनकी मंडली ने अद्भुत संगीत पेश किया। ट्यूनिशिया की महिला फिल्मकार कौथर बेन हनिया की फिल्म 'द मैन हू सोल्ड हिज स्किन' के प्रर्दशन से चौथे अल गूना फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed