फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disenchanted New Trailer Film Will Release on Disney Plus Hotstar November 18

Disenchanted: डिसेनचांटेड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से ओटीटी पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

Wed, 02 Nov 2022 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Nov 2022 06:59 PM IST
सार

इस फिल्म की पटकथा को ब्रिगिट हेल्स ने लिखा है जबकि फिल्म की कहानी जे डेविड स्टेम और डेविड एन वीस ने लिखी है। फिल्म का निर्माण बैरी जोसेफसन, बैरी सोनेनफेल्ड और एमी एडम्स ने जो बर्न, सुनील प्रकाश के साथ मिलकर किया है।

विज्ञापन
Disenchanted New Trailer Film Will Release on Disney Plus Hotstar November 18
डिसेनचांटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने "डिसेनचांटेड" का नया ट्रेलर जारी कर दिया है। यह संगीतमय कॉमेडी "एनचांटेड" की अगली कड़ी है। फिल्म में एमी एडम्स, पैट्रिक डेम्पसी, इदीना मेन्जेल, जेम्स मार्सडेन, माया रूडोल्फ, गैब्रिएला बाल्डैचिनो, यवेट निकोल ब्राउन और जयमा मेस नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एडम शैंकमैन ने किया है। 18 नवंबर से इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

Rambha : एक्सीडेंट के बाद फैंस से मिले प्यार को देख भावुक हुईं रंभा, पोस्ट साझा कर कहा- धन्यवाद

विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है जिसमें दिखाया गया है कि गिजेला (एमी एड्म्स) और रॉबर्ट (डेम्पसी) की शादी को 10 साल हो चुके हैं। लेकिन गिजेला का शहर से मोहभंग हो चुका है इसलिए वह अपने परिवार को मोनरोविल ले जाती है। लेकिन इस जगह से जैसे उसने उम्मीद लगाई थी वैसा सुधार उसकी जिंदगी में नहीं होता है। इसके आगे उसके जीवन में कैसे-कैसे मोड़ आते हैं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। 
Karan Johar: किंग खान के बर्थडे पर करण ने साझा किया पहली मुलाकात का किस्सा, इस फिल्म के सेट पर मिले थे दोनों

बता दें कि इस फिल्म की पटकथा को ब्रिगिट हेल्स ने लिखा है जबकि फिल्म की कहानी जे डेविड स्टेम और डेविड एन वीस ने लिखी है। फिल्म का निर्माण बैरी जोसेफसन, बैरी सोनेनफेल्ड और एमी एडम्स ने जो बर्न, सुनील प्रकाश के साथ मिलकर किया है। एडम शैंकमैन फिल्म के निर्देशक के साथ कार्यकारी निर्माता भी हैं। फिल्म में 8 बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार एलन मेनकेन ने संगीत दिया है। वहीं, तीन बार के अकेडमी पुरस्कार विजेता गीतकार स्टीफन श्वार्ट्ज ने फिल्म के गीत लिखे हैं।
Tv Couples: शादी से ज्यादा इन सितारों के टूटते रिश्तों ने बटोरीं सुर्खियां, तलाक को लेकर खूब मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed