{"_id":"5e3d55df8ebc3ee5af3ed2fc","slug":"david-letterman-claims-he-received-a-threatening-call-from-oscars-2020-nominee-quentin-tarantino","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविड लेटरमैन को मिली थी जान से मारने की धमकी, शो मे किया खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डेविड लेटरमैन को मिली थी जान से मारने की धमकी, शो मे किया खुलासा
Fri, 07 Feb 2020 05:51 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
डेविड लेटरमैन और क्विंटन टैरेंटीनो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन टीवी शो होस्ट डेविड लेटरमैन ने हाल ही में एक शो में बड़ा खुलासा किया। डेविड लेटरमैन ने बताया कि 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के निर्देशक क्विंटन टैरेंटीनो ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। वहीं ये विवाद एक लड़की की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
दरअसल अंग्रेजी वेबसाइट ऐस शोबिज के मुताबिक एक टीवी शो में डेविड ने बताया कि क्विंटन एक मशहूर स्टार के साथ रिलेशनशिप में थे। चूंकि मेरे (डेविड) मुताबिक दोनों की जोड़ी कुछ जमती नहीं थी तो मैंने मजाक में ही उनके रिश्ते का विरोध किया। लेकिन मेरी इस बात से क्विंटन नाराज हो गए और उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
डेविड ने आगे बताया कि विवाद बाद में इतना बढ़ गया था कि क्विंटन ने उन्हें जान से भी मारने की धमकी दे दी थी। फोन पर क्विंटन कह रहे थे कि वो न्यूरॉर्क आकर उन्हें (डेविड) को जान से मार देंगे। हालांकि डेविड के मुताबिक कुछ वक्त बाद टैरेंटीनो ने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
याद दिला दें कि पिछले साल डेविड के शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन' में शाहरुख खान नजर आए थे। शो 25 अक्टूबर 2019 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। शो के लिए डेविड मुंबई आए थे, वहीं उन्होंने शाहरुख खान के साथ उनके घर मन्नत में भी वक्त बिताया था। शाहरुख के एपिसोड को काफी पसंद किया गया था।
गौरतलब है कि क्विंटन टैरेंटीनो हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले टैरेंटीनो 2013 और 1995 में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं।