अच्छी खबर: फिल्म देखना बन सकता है कमाई का जरिया, अगर देखी ये हॉरर फिल्में तो कंपनी देगी एक लाख रुपये का इनाम
एक कंपनी की 13 खतरनाक हॉरर फिल्म देखने पर आप जीत सकते हैं 1300 डॉलर यानी लगभग एक लाख रुपये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम में से कई लोग हॉरर फिल्म को पसंद करते हैं। इसके पसंद किए जाने के कई कारण भी हैं। हॉरर फिल्मों में जितना थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, उतना शायद ही किसी और फिल्म में हो। अब कोई हॉरर फिल्म अगर किसी सच्चाई कहानी से प्रेरित हो या पुराने जमाने में घटी कोई घटना से तो कई लोग उसे और भी ज्यादा मजे लेकर देखते हैं। अब फिल्म देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अब आपको फिल्म देखने के लिए पैसे खर्च करने की वालों नहीं है। बल्कि अब आप हॉरर फिल्म देखकर पैसे कमा सकते हैं। एक कंपनी की 13 खतरनाक हॉरर फिल्म देखने पर आप जीत सकते हैं 1300 डॉलर यानी लगभग एक लाख रुपये। फिल्म देखने के दौरान कंपनी उस व्यक्ति की दिल की धड़कन को चेक करेगी और उसके लिए पैसे देगी। हाल ही में एक वेबसाइट फाइनेंसबज ने घोषणा की है कि वह अलग- अलग बजट के 13 हॉरर फिल्मों की लिस्ट बनाई है।
इसके जरिए वह हॉरर मूवी हार्ट रेट एनालिस्ट की तलाश कर रही है। साथ ही इससे बड़ी बजट की फिल्मों की तुलना कम बजट वाले हॉरर फिल्मों से की जाएगी। इस दौरान फिल्म देखने वाले शख्स की दिल की धड़कन चेक करने के लिए फिटबिट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा।
बता दें कि वेबसाइट ने इन फिल्मों के नाम भी जारी किए हैं। 'एमिटीविले हॉरर', 'ए क्वाइट प्लेस', 'एक क्वाइट प्लेस पार्ट 2', 'कैंडीमैन', 'इंसिडियस', 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट', 'सिनिस्टर', 'गेट आउट', 'द पर्ज', 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' और 'हैलोवीन' का 2018 रीमेक है।
वेबसाइट का कहना है कि इस काम के लिए जीते उम्मीदार को 1300 डॉलर दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से मूवी मैराथन के दैरान फिटबिट पहनने और फिल्म देखने में खर्च होने वाले पैसे के लिए 50 डॉलर का गिफ्ट कार्ड अलग से दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए है आखिरी तारीख 26 सितंबर तक है। विनर की घोषणा एक अक्टूबर को की जाएगी।