फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chinese Singer Gao Liu Nose Surgery Shocking Pictures Goes viral

सुंदर दिखने के लिए इस अभिनेत्री ने कराई नाक की सर्जरी, हो गई ऐसी हालत, देखें हैरान कर देने वालीं तस्वारें

Fri, 05 Feb 2021 06:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 05 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Chinese Singer Gao Liu Nose Surgery Shocking Pictures Goes viral
Chinese Star Gao Liu - फोटो : social media

चीनी अभिनेत्री और गायिका गाओ लियू (Chinese actress and singer Gao Liu) ने हाल ही में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। लेकिन गाओ लियू (Gao Liu) को कॉस्मेटिक सर्जरी करवाना भारी पड़ गया है। दरअसल गाओ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद उनकी नाक पर धब्बे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ट्विटर जैसे ही चीनी प्लेटफॉर्म Weibo पर अभिनेत्री ने सर्जरी से पहले और बाद की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही एक ओर जहां फैन्स अभिनेत्री के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कॉस्मेटिक सर्जरी के नुकसान पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि एक दोस्त की सलाह पर अभिनेत्री ने एक कॉस्मेटिक क्लीनिक में नाक की सर्जरी करवाई थी। करीब चार घंटे की सर्जरी के बाद अभिनेत्री को नाक का मनचाहा शेप तो नहीं मिला लेकिन उनकी नाक के कुछ टिशूज मर हो गए। वहीं गाओ को बाद में पता चला कि जो सर्जरी वो करवा रही थीं उसे करने की इजाजत उस क्लीनिक के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गाओ लियू ने अपने 5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जो फोटो शेयर की, उसमें सभी ने यह देखा कि उसकी नाक की काली हो गई है। चौंकाने वाली यह फोटोज चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसे लोगों से सहानुभूति मिल रही है। कई लोगों ने कॉस्मेटिक सर्जरी पर सवाल उठाए हैं। बॉलीवुड में भी कई हसीनाओं ने सर्जरी कराई और उसके मनचाहे नतीजे नहीं आए।


 

अभिनेत्री का कहना है कि नाक की गलत सर्जरी के चलते उनके दो प्रोजेक्ट्स हाथ से चले गए। जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही अनुबंध टूटने के चलते उनको 2 मिलियन युआन का भुगतान भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed