{"_id":"5dfa63818ebc3e87a25b49ef","slug":"charlize-theron-opened-up-about-her-mother-shot-and-killed-her-alcoholic-father-in-self-defence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या पर बोलीं शार्लीज, इस वजह से मां ने मार दी थी गोली","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पिता की हत्या पर बोलीं शार्लीज, इस वजह से मां ने मार दी थी गोली
Wed, 18 Dec 2019 11:06 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Charlize Theron
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन ने खुलासा किया है कि उन्हें ये बात बताने में कई शर्म नहीं है कि जब वह 15 साल की थीं तो मां ने उनके शराबी पिता की हत्या कर दी थी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शार्लीज थेरॉन ने हाल ही में अपनी फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में बात की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ये घटना जून 1991 की है। जब मैं केवल 15 साल की थीं।' शार्लीज थेरॉन के अनुसार उनके पिता को शराब की लत थी। वह अपने पिता को बस इसी लत की वजह से ही जानती हैैं। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पिता हर समय बीमार रहते थे और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शराब पीने में निकाल दी थी। ये स्थिति मेरे परिवार के लिए काफी परेशानी से भरी थी।'
विज्ञापन
अपनी मां के साथ हुई घटना को याद करते हुए शार्लीज थेरॉन ने कहा है कि, 'जब ये घटना हुई तो मेरे पिता चलने की हालत में नहीं थे। मैं और मेरी मां अपने बैडरूम में थे और हम दोनों दरवाजे बंद कर दिया और उनके पीछे खड़े हो गए थे ताकि मेरे पिता हमारे बैडरूम का दरवाजा ना खोल सकें। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं खोल पाये तो उन्होंने दरवाजे में गोली के चला दी। उन्होंने दरवाजे पर तीन फायर मारे। शुक्र है कि तीनों में से एक भी गोली मुझे या मेरी मां को नहीं लगी।
विज्ञापन
इसके बाद आत्मरक्षा के लिए मेरी मां ने पिता को गोली मार दी। गौरतलब है कि उनके पिता द्वारा तीन गोलियां चलाने के बाद मां ने उन पर गोली चलाई थी। कोर्ट ने इस हत्या को आत्मरक्षा करार दिया था। आपको बता दें कि शार्लीज थेरॉन ने हॉलीवुड की मॉन्स्टर, द लाइफ एंड डेथ ऑफ पीटर सेलर्स और हैनकॉक जैसी फिल्मों में काम किया है।