फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cary Fukunaga will direct James Bond next movie Bond 25

डैनी बॉयल के बाद अब 'बांड 25' का निर्देशन केरी फुकुंगा करेंगे

Sat, 22 Sep 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Cary Fukunaga will direct James Bond next movie Bond 25

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर मशहूर 'जेम्स बॉन्ड 007' की अानेवाली फिल्म 'बांड 25' काफी समय से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले इस फिल्म के मुख्य किरदार यानी जैम्स बांड को लेकर काफी चर्चा का बाजार गर्म था। बीते दिनों इस फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल ने 'बांड 25' का निर्देशन करने से भी मना कर दिया था।

विज्ञापन


लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन अब हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक केरी फुकुंगा करेंगे। प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड विजेता केरी जोजी फुकुंगा वेब सीरीज 'ट्र डिटेक्टिव' के पहले सीजन के निर्देशक और कार्यकारी निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन


केरी फुकुंगा के 'बांड 25' का निर्देशन करने की जानकारी जेम्स बांड सीरीज के मेकर्स ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करके दी है।

उनके ट्विट के अनुसार 'माइकल जी. विल्सन, बारबरा ब्रोक्रोली और डेनियल क्रेग ने आज 'बांड 25' की घोषणा की है, इसका फिल्मांकन पाइनवुड स्टूडियो 4 मार्च 2019 से शुरू करेगी, जिसका निर्देशन केरी जोजी फुकुंगा करेंगा और इसे फिल्म को 14 फरवरी 2020 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि 'बांड 25' की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होनी है और यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। 'जेम्स बांड ' की 'बांड 25' को लेकर यह भी खबर है कि इस फिल्म में अश्वेत एक्टर इदरिस एल्बा के जगह फिर से डेनियल क्रेग ही दिखेंगे।

'बांड 25' के प्रोड्यूसर्स ने ही फिर से डेनियल क्रेग के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 'जेम्स बांड ' सीरीज भारत सहित पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इस सीरीज की आखिरी फिल्म 'स्पेक्टर' थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसको भी काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed