{"_id":"5c80a333bdec2213f80151fc","slug":"captain-marvel-actress-brie-larson-says-every-women-is-a-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो फिल्म कैप्टन मार्वेल की लीड कलाकार ब्री लारसन बोलीं- ‘हर औरत एक हीरो है’","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो फिल्म कैप्टन मार्वेल की लीड कलाकार ब्री लारसन बोलीं- ‘हर औरत एक हीरो है’
Thu, 07 Mar 2019 10:20 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
ब्री लारसन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज हो रही मार्वेल कॉमिक्स की सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो फिल्म कैप्टन मार्वेल की लीड कलाकार ब्री लारसन का कहना है कि हर महिला को अपने भीतर छिपी खास शक्ति को जरूर पहचानना चाहिए।
विज्ञापन
यही वह बात है जो महिलाओं को अपनी मंजिल तक ले जाती है और ये वह ताकत है जो हर महिला के भीतर होती ही है। ब्री कहती हैं, ‘हर औरत एक हीरो है।’
दुनिया भर में फिल्म को लेकर बनी उत्सुकता और भारत में फिल्म के हो चुके प्रिव्यू शोज के बाद से कैप्टन मार्वेल के प्रशंसक फिल्म की रिलीज को लेकर बेचैन हैं। फिल्म में अपने किरदार और फिल्म की रिलीज के दिन को लेकर ब्री कहती हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी मैं एक महिला होने के नाते तमाम अनुभवों से गुजरी हूं और अब इस फिल्म को लेकर मुझे लगता है कि ये सब कुछ इसी खास दिन के लिए ही हो रहा था। मैं अपनी शख्सियत पहचानती हूं और इसमें जो भी अच्छा या जो भी अनोखा है वह सब इस रोल के लिए भी मैंने पूरे एक साल जिया है। मैं चाहती हूं कि दुनिया की हर महिला खुद को सुपर हीरो माने और जो भी जहां भी है, कुछ ऐसा करे जिस पर समाज के अलावा उसे खुद पर नाज हो सके।’
विज्ञापन
अमर उजाला से एक खास मुलाकात में ब्री ने यह भी कहा कि महिलाओं ने बहुत बड़े बड़े काम किए हैं और फिल्म कैप्टन मार्वेल इन सभी बहादुर महिलाओं को समर्पित है।
विज्ञापन