{"_id":"60ec5ca0ea85a30ac943f847","slug":"cannes-2021-jodie-turner-smith-jewellery-robbed-from-the-hotel-room-actress-file-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्स 2021: होटल के कमरे से जोडी टर्नर-स्मिथ के गहने हुए चोरी, मां की अंगूठी भी उड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कान्स 2021: होटल के कमरे से जोडी टर्नर-स्मिथ के गहने हुए चोरी, मां की अंगूठी भी उड़ा ले गए बदमाश
Mon, 12 Jul 2021 08:55 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:55 PM IST
सार
- कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं जोडी टर्नर-स्मिथ के गहने हुए चोरी
- होटल के कमरे से महंगे गहने चुरा ले गए बदमाश
- जोडी टर्नर-स्मिथ ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन
जोडी टर्नर-स्मिथ
- फोटो : Instagram
विस्तार
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 के रेड कॉर्पेट पर चलने वाली हसिनाओं का लुक इस समय चर्चा में बना हुआ है। हालांकि अभिनेत्री और मॉडल जोडी टर्नर स्मिथ के साथ एक बुरा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक जोडी क्रोसिएट के मैरिएट होटल में रुकीं थीं जहां उनके कमरे से उनकी फैमिली ज्वैलरी चोरी हो गई। बता दें कि जोडी होटल के अपने कमरे में नाश्ता कर रहीं थीं जब चोर उनके कमरे में घूसे और उनके महंगे जेवरात उड़ा ले गए। इनमें से एक चीज ऐसी थी जो जोडी के लिए अमूल्य थी। चोर जोडी के जो गहने चुरा ले गए उसमें उनकी मां की शादी की अंगूठी भी शामिल है। इस घटना से जोडी को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन
बता दें कि इस हादसे के तुरंत बाद जोडी को मैरिएट होटल से मैजेस्टिक होटल में शिफ्ट कर दिया गया और उनकी सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है। ये सिक्योरिटी हर वक्त उनके साथ रहेगी जोडी टर्नर स्मिथ अपनी एक एक साल की बेटी के साथ कान्स का हिस्सा बनने पहुंची थीं, लेकिन इस घटना ने उन्हें काफी चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन
अब जोडी ने टर्नर स्मिथ ने अपने चोरी हुए जेवरों के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। गौरतलब है कि उन्होंने इससे जुड़ा एक ट्वीट किया था। हालांकि ट्वीट में उन्होंने साफ नहीं बताया कि वो पुलिस स्टेशन में क्यों हैं। वहीं वैरायटी से बातचीत में जोडी से जुड़े पब्लिसिस्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वो चोरी का केस दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गईं थीं।
विज्ञापन
बता दें कि अभिनेत्री जोडी टर्नर स्मिथ ने पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी शानदार ज्वैलरी पहने हुए जलवा बिखेरा। माना जा रहा है कि रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए चोरों की निगाह उनकी ज्वैलरी पर पड़ी होगी। बता दें कि फिल्म ऑफ्टर येंग के प्रीमियर के लिए रेड कारपेट पर उतरीं थीं। इस समय उन्होंने गूची हाई ज्वैलरी लाइन की गोल्ड और डॉयमंड ज्वैलरी पहनी थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान चोरों ने उनके गहनों को चुराने का प्लान बनाया होगा। बता दें कि इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में जेवरों की चोरी हो चुकी है।