फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bullet Train: Brad Pitt new movie is all to release in India in four languages in August 2022

Bullet Train: भारत में रिलीज होने जा रही है ब्रैड पिट की 'बुलेट ट्रेन', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Thu, 02 Jun 2022 05:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

ब्रैड पिट जल्द ही फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में नजर आने वाले हैं, जो भारत में चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी।   

विज्ञापन
Bullet Train: Brad Pitt new movie is all to release in India in four languages in August 2022
ब्रैड पिट जल्द 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार ब्रैड पिट हॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी ख्याति विदेशों से लेकर बॉलीवुड तक फैली हुई है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों मे काम किया है और अब वह एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ब्रैड पिट जल्द ही फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत में चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी।   

विज्ञापन

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की आगामी फिल्म 'बुलेट ट्रेन', 5 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मल्टीस्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डेडपूल 2' और 'हॉब्स एंड शॉ' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक डेविड लीच, ने ही फिल्म 'बुलेट ट्रेन' का भी निर्देशन किया है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म लेखक कोटारो इसाका के जापानी उपन्यास 'मारिया बीटल' पर आधारित है।

विज्ञापन

इस फिल्म में पिट एक अनुभवी हत्यारे, लेडीबग का किरदार निभा रहे हैं। वह अपना यह आपराधिक जीवन छोड़ना चाहता है, लेकिन टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस इकट्ठा करने के लिए अपने हैंडलर मारिया बीटल द्वारा इस पेशे में द्वारा वापस खींच लिया जाता है। 'बुलेट ट्रेन' में ब्रैड पिट के अलावा जॉय किंग, माइकल शैनन, आरोन टेलर-जॉनसन, लोगन लर्मन, ब्रायन टायरी हेनरी, एंड्रयू कोजी, बैड बनी, हिरोयुकी सनाडा और सैंड्रा बुलॉक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed