फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   British actor Albert Finney died

ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, ऑस्कर के लिए चुने गए थे चार बार

Sat, 09 Feb 2019 04:52 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 09 Feb 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
British actor Albert Finney died
Albert Finney

हॉलीवुड के मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें फिनी लंबे वक्त से किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। फिनी को कैंसर होने की जानकारी लगभग आठ साल पहले हुई थी। 

विज्ञापन



फिनी की मौत की पुष्टि उनके स्पोक्स पर्सन ने की। बात करें उनके फिल्मी कॅरियर की तो बता दें अल्बर्ट 60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। फिनी 1936 में सैल्फोर्ड में जन्मे थे। इनके पिता का नाम बुक मेकर था। उन्हें एक्टर बनने के लिए उनके स्कूल हैडमास्टर ने प्रेरित किया था।  फिनी को सबसे पहले पहचान 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से मिली थे। 
विज्ञापन


इसमें वे लीड कैरेक्टर में थे। इसके बाद उन्हें सिनेमा के ओरिजनल यंग मैन के रूप में जाना गया। फिनी का थिएटर से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने शेक्सपीयर के कई नाटक किए हैं। वे चार बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी चुने गए। फिनी को  द टॉम जोन्स, मर्डर ऑन द ऑरिएंट एक्सप्रेस, द ड्रेसर और अंडर द वॉल्कानो  के  लिए अवार्ड मिला हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed