फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt Bullet Train to release in theaters on July 15 watch trailer here

Bullet Train trailer: इस दिन रिलीज होगी ब्रैड पिट की फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’, ट्रेलर में दिखा एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का

Wed, 02 Mar 2022 10:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 02 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

अभिनेता ब्रैड पिट की अपकमिंग फिल्म 'बुलेट ट्रेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है, जो इसी साल जुलाई के महीने की है। 

विज्ञापन
Brad Pitt Bullet Train to release in theaters on July 15 watch trailer here
बुलेट ट्रेन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता ब्रैड पिट ने कई शानदार फिल्में दी हैं, जिसमें अब एक और फिल्म का नाम जुड़ने वाला है। ब्रैड पिट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया। ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ में कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन भी जमकर परोसे गए हैं। इस ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है।

विज्ञापन

Brad Pitt Bullet Train to release in theaters on July 15 watch trailer here
फिल्म बुलेट ट्रेन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जापान की एक नॉन-स्टॉप बुलेट ट्रेन में कई लोग सवार हैं और एक ब्रीफकेस की तलाश में हैं। मजेदार बात ये है कि किसी को भी नहीं पता कि वह सभी एक ही ब्रीफकेस की तलाश कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक एक्शन सीन के साथ होती है, जो काफी मजेदार भी होता है। इस सीन में ब्रैड पिट ट्रेन में अपने सामने बैठे व्यक्ति के साथ फाइट करते हैं लेकिन इस फाइट को देखकर किसी को भी हंसी आ जाए। ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें एक्शन सीन के साथ ऐसा म्यूजिक जोड़ा गया है, जिससे वह एक्शन दर्शकों के लिए कॉमेडी में बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brad Pitt Bullet Train to release in theaters on July 15 watch trailer here
फिल्म बुलेट ट्रेन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

‘बुलेट ट्रेन’ कोतारो इसाका की जापानी उपन्यास पर आधारित है, जिसका नाम भी 'बुलेट ट्रेन' है। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हो रही है, जो फैंस के लिए गुड न्यूज है। ब्रैड पिट के अलावा फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ में जोई किंग, सैंड्रा बुलक, एंड्रयू कोजी, आरोन टेलर-जॉनसन और बैड बनी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में लेडी गागा भी नजर आने वाली थीं लेकिन ‘हाउस ऑफ गुच्ची’ के साथ शेड्यूलिंग की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। लेडी गागा की जगह ही फिल्म में सैंड्रा बुलक ने एंट्री की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed