फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bollywood actors who have lent their voice to animated and hollywood characters

कब-कब बॉलीवुड सितारों के चलते हिट हुई हॉलीवुड की फिल्में

Tue, 12 Apr 2016 01:23 PM IST
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actors who have lent their voice to animated and hollywood characters

हॉलीवुड में जबर्दस्त सिनेमा बनता है। लेकिन भारत में भी वह सफल हो ऐसा जरूरी नहीं है। भारत में सफल होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में एक खासीयत उनकी हिन्दी डबिंग भी होती है। हॉलीवुड के निर्माता निर्देशक भी अब इस बात को खूब अच्छे से समझ गए हैं। इसलिए हॉलीवुड वाले अपनी फिल्मों की हिन्दी डबिंग के लिए पेशेवर हिन्दी डब आर्टिस्टों को चुनने के बजाए उन आवाजों को महत्व दे रहे हैं, जो भारतीय दर्शकों के दिलो-दिमाग में रची बसी हैं।

विज्ञापन


इसका एक तात्कालिक उदाहरण भारत में कमाई के रिकॉर्ड बना रही फिल्‍म 'द जंगल बुक' में देखने को मिल रहा है। इसमें डिज्नी जैसी निर्माता कंपनी ने पेशेवर हिन्दी डबिंग आर्ट‌िस्टों को चुनने के बजाय ‌बॉलीवुड जगत के दिग्गजों को चुना है। अव्वल ये कि उन सभी आवाजों को जबर्दस्त तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभिनेता ओम पुरी की आवाज ने 'द जंगल बुक' के बगीरा (काला बिल्ला) के किरदार में जान भर दी है। उन्होंने कमाल की आवाज दी है। वहीं, बालू (भालू) की आवाज में अभिनेता इरफान खान ने जबर्दस्त पंजाबी बोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‪बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर ने अपनी आवाज में शेर खान के किरदार को इस कदर जिया है कि फिल्म देखने के कई घंटों बाद तक उनकी आवाज कान में गूंजती रहती है। फिल्म की उपलब्धि है प्रियंका चोपड़ा की आवाज। उनका किरदार छोटा है कि लेकिन प्रियंका की आवाज भी अपनी छाप छोड़ जाती है। अभिनेत्री शेफाली शाह ने भी एक मां की ममता को अपनी आवाज में उभार दिया है।

इसमें एक जानने लायक बात ये भी है कि जिस तरह से 'द जंगल बुक' हिन्दी संस्करण में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने आवाजें दी हैं; ठीक उसी तरह इसके अंग्रेजी संस्करण में हॉलीवुड के दिग्गजों ने भी आवाजें दी हैं। इनमें बेन किंग्सले, बिल मुर्रे, इदरीश इल्बा, स्कॉर्लेट जॉनसन, क्रिस्ट‌िफर वाकेन, लूपिता नायॉग जैसे नाम शामिल हैं। 

कई लोग तो यह कहते हुए सुने गए कि फिल्म देखने में जितना मजा आया, उतना ही इसके डायलॉग सुनने में। लेकिन यह पहली दफा नहीं है, जब बॉलीवुड ने हॉलीवुड को अपनी आवाज से सजाया है। इससे पहले शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान, विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े सितारे यह काम कर चुके हैं, अगली स्लाइड में जानिए तब क्या हुआ था।

कैप्टन अमेरिका को अवाजा देंगे वरुण धवन

Bollywood actors who have lent their voice to animated and hollywood characters

बॉलीवुड अभिनेताओं की आवाज में डबिंग का चलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है ‌कि हर हॉलीवुड निर्माता अपनी महव्पूर्ण फिल्म के ‌लिए बॉलीवुड सितारों से संपर्क साध रहा है। एक तरीके से कहें तो अपनी फिल्म चलाने के लिए बॉलीवुड की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।

इस बीच खबर है कि हॉलीवुड की बेहद चर्चित फिल्म 'कैप्टन अमेरिका' की अगली फिल्‍म में अभिनेता कृष इवान यानि कैप्टन अमेरिका की आवाज अभिनेता वरुण धवन देते सुने जाएंगे। ठीक इसी तरह स्पाडइर मैन की शुरुआती फिल्में भी भारत में सफल हुई थीं। लेकिन साल 2012 में जब स्पाइड मैन शृंखला की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म आई तो इसके लिए हिन्दी डबिंग के लिए विवेक ओबोरॉय को चुना गया।

इससे पहले अभिनेता राजेश खट्टर से 'आयरन मैन' और 'पैरेट्स ऑफ द कैरीबियन' के लिए आवाज दिलवाई गई थी। जबकि इससे पहले बैटमैन, डाई हार्ट, मिशन इंपॉसिबल, डेडपूल, स्पाइडर मैन की शुरुआती फिल्मों के लिए भारत के बड़े सितारों के बजाए मोहन कपूर, समय राज ठक्कर, संकेत म्हात्रे, विराज आधवे जैसे डबिंग आटिस्टों को चुना जाता था।

बॉलीवुड सितारों से डबिंग कराने का चलन एनिमेटेड फिल्मों ने शुरू किया। तभी से लोगों को इसका अंदाजा हुआ कि बॉलीवुड सितारे डबिंग में भी मा‌हिर हैं। अगली स्लाइड में जानिए, किन-किन एनिमेटेड फिल्मों में बॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित अमिताभ और मनोज बाजपेयी हैं।

महाभारत में अमिताभ ने जान भर दी थी, अक्षय ने जम्बो में

Bollywood actors who have lent their voice to animated and hollywood characters

साल 2008 में अचानक अक्षय कुमार के अभिनय के बजाय उनकी आवाज की खूब तारीफ होने लगी। वजह थी एनिमेटेड फिल्म 'जम्बो'। इसमें अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार की आवाज में गजब की डबिंग की थी।

सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2008 में आई एनिमेटेड फिल्‍म 'रोडसाइड रोमियो' के मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दी थी। दोनों की आवाजें खूब चर्चित हुई थीं। इससे पहले साल 2004 में शाहरुख ने एनिमेटेड फिल्म 'दि इंक्रेडिबल्स' की प्रमुख भूमिका वाले किरदार को अपनी आवाज दी थी।

इरफान खान और सोनाक्षी सिन्हा 2014 में 'रियो 2' में आवाज देकर खूब चर्चा में आए थे। इससे पहले ऐसा ही साल 2013 में आई फिल्म 'प्लेन्स' में प्रियंका चोपड़ा ने किया था। 'अली बाबा चालीस चोर' में जॉन ने आवाज देकर तारीफ पाई थी। आमतौर पर जॉन को ज्यादा बोलने से बचाया जाता है, लेकिन इसमें जॉन ने शानदार डॉयलाग बोले थे। श्रेयश तलपड़े ने 'दशावतार' में कमाल के संवाद बोले थे।

पर इन सब एनिमेटेड फिल्मों में जिसकी आवाज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी, वो हैं 'महाभारत' के लिए बोले गए अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, सनी देओल, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर की। इन लोगों ने महाभारत को एकदम प्रासंगिक तरीके पेश किया था।

इसके आलवा एनिमेटेड फिल्म 'रामायण' में मनोज बाजपेयी, जूही चावला और आशुतोष राणा ने गजब की आवाज का अभिनय किया था। इसी तरह 'डेल्ही सफारी' में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, गोविंदा, बोमन इरानी, उर्मिला मातोड़कर ने आवाज दी थी। कभी कभी ऐसा भी होता है कि सुपरहिट फिल्मों के एनिमेटेड संस्करण बनाए जाते हैं। जैसे कुछ-कुछ होता है, इसमें हूबहू वही आवाजें रखी गई थीं जो असल फिल्म में थीं, यानि शाहरुख, काजोल, रानी, अनुपम खेर आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed