फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   BLACKPINK's Rose sets 2 Guinness World Records with solo release

24 साल की सिंगर ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में गाने को मिले चार करोड़ व्यूज

Tue, 13 Apr 2021 07:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Apr 2021 07:23 AM IST
सार

रोजे ने अपने सिंगल डेब्यू के साथ ही एक नहीं बल्कि दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, हाल ही में रोजेन पाक ने अपने गाने 'ऑन द ग्राउंड' से सिंगल डेब्यू किया, जिसे यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है

विज्ञापन
BLACKPINK's Rose sets 2 Guinness World Records with solo release
रोजेन पाक उर्फ रोजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

के-पॉप गर्ल ग्रुप 'ब्लैकपिंक' की सदस्य रोजेन पाक उर्फ रोजे कोरियन-न्यूजीलैंड गायिका हैं। हाल ही में रोजे ने अपने सिंगल डेब्यू के साथ ही एक नहीं बल्कि दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, हाल ही में रोजेन पाक ने अपने गाने 'ऑन द ग्राउंड' से सिंगल डेब्यू किया, जिसे यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और ये गाना ढेर सारा व्यूज बटोर रहा है।

विज्ञापन


मात्र 24 घंटों में इनके इस गाने को 41.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बतौर सोलो आर्टिस्ट यह पहली सिंगर हैं, जिन्होंने अपना नाम बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में शामिल किया है।  इसके अलावा यह पहली के-पॉप सोलो आर्टिस्ट बनी हैं, जिनके यूट्यूब पर वीडियो को 24 घंटों में 41.6 मिलियन (4 करोड़ 10 लाख) से भी अधिक व्यूज मिले हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ROSÉ (@roses_are_rosie)

विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रोजे ने पीएसवाई के आइकॉनिक ट्रैक 'गैंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड तोड़ा है।  इन्हें 36 मिलियन व्यूज मिले थे, लेकिन अब रोजे के गाने 'ऑन द ग्राउंड' को 41.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 24 साल की रोजे ने जून 2020 में अपना सोलो डेब्यू अनाउंस किया था।  इनका सिंगल डेब्यू एल्बम 'आर', 12 मार्च 2021 में रिलीज हुआ। 

रोजेन पाक उर्फ रोजे 24 साल की एक गायिका हैं, जो साउथ कोरिया में रहती हैं। उनका जन्म न्यूजीलैंड में हुआ, लेकिन बड़ी यह ऑस्ट्रेलिया में हुईं। रोजे ने साल 2012 में वाईजी एंटरटेनमेंट के लिए ऑडिशन दिया और इस साउथ कोरियन लेबल के साथ चार साल की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद 2016 में रोजे, 'ब्लैकपिंक' का हिस्सा बन गईं। 

ये भी पढ़ें:  BAFTA Awards 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म और एंथनी हॉपकिन्स ने अपने नाम किया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखें लिस्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed