Black Panther 2: रिलीज होते ही 'ब्लैक पैंथर 2' के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटें में मिले इतने व्यूज
'ब्लैक पैंथर 2' के इस पहले टीजर ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने टीजर ट्रेलर की रिलीज के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'थॉर लव एंड थंडर' के बाद मार्वल स्टूडियोज की अगली पेशकश 'ब्लैक पैंथर 2' की एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक पैंथर' ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी, जिसे मिटा पाना आसान नहीं है। अब आखिरकार दुनियाभर में फैले इसके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बीते दिनों रिलीज हुए 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' फिल्म के ट्रेलर के लिए दर्शकों के दिलों में इतनी उत्सुकता थी कि इसके रिलीज होते ही उन्होंने इसे रिपीट पर देखा है। फिल्म के इस पहले टीजर ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने टीजर ट्रेलर की रिलीज के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मार्वल स्टूडियोज की 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का लंबे समय से प्रतीक्षित और भावनात्मक टीजर ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2022 में रिलीज किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसे पहले 24 घंटों में 172 मिलियन बार देखा गया। "ब्लैक पैंथर 2" का टीजर ट्रेलर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक का सबसे बड़ा और "थॉर: लव एंड थंडर" के बाद 2022 का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेलर है। क्रिस हेम्सवर्थ की हालिया रिलीज फिल्म के टीजर ट्रेलर को पहले 24 घंटों में 209 मिलियन व्यूज मिले थे। 'ब्लैक पैंथर 2' के ट्रेलर को देखने वाले दर्शकों की संख्या में भी खासा बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में रिलीज हुई 'ब्लैक पैंथर' के टीजर को 88 मिलियन व्यूज मिले थे, जिसके मुकाबले हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को देखने वालों की संख्या लगभग दोगुनी है।
ट्रेलर की शुरुआत में समुद्र का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। एंजेला बैसेट बेसेंट समुद्र को निहारती नजर आ रही हैं। फिर एक आलीशान महल दिखाया गया है और एंजेला बैसेट एक कुर्सी पर विराजमान हैं। ट्रेलर में एक्शन है तो इमोशंस भी भरपूर हैं। यह आपको भावुक कर देगा। इस ट्रेलर को रिलीज होने के बाद से दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 'ब्लैक पैंथर 2' 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।