जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बनीं बिली इलिश
- 18 वर्षीय बिली इलिश ने गाया है जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग
- अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया
- 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलेन्टाइन्स डे से एक दिन पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। इस गाने को 18 वर्षीय बिली इलिश ने लिखा और गाया है।
'नो टाइम टू डाय' को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। गाने का लिरिक्स खूब पसंद किया जा रहा है। 4 मिनट के इस गाने को गाने वाली इलिश इससे पहले रिलीज हुई जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर को थियेटर में नहीं देख पाईं थी क्योंकि उस वक्त उनकी उम्र 13 साल से कम थी। अब जरा सोचिए कि कितनी कम उम्र में बिली को ये कामयाबी हासिल हुई है। उस वक्त उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि आगे चलकर वो बॉन्ड की अगली फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाने वाली हैं।
'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज के साथ ही बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बन चुकी हैं। बिली इलिश को हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पांच अवॉर्ड मिले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऑस्कर 2020 में भी परफॉर्म किया। बिली 2016 में अपने गाने 'ओशन आइज' से मशहूर हुईं।
2000 के बाद आई जेम्स बॉन्ड सीरीज में ये सिंगर्स गा चुके हैं टाइटल ट्रैक
- मैडोना (2002) डाई अनदर डे
- क्रिस कॉर्नेल (2006) यू नो माय नेम
- जैक व्हाइट एंड अलिसिया कीज़ (2008) Quantum of Solace,क्वांटम ऑफ सोलेस
- एडेल 2013 स्काईफॉल
- सैम स्मिथ (2015) राइटिंग ऑन द वॉल (स्पेक्टर)
जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के शीर्षक गीत अमूमन फिल्म की कहानी को बयां करते हैं लेकिन जब से डेनियल क्रेग बॉन्ड की भूमिका में नजर आए तब से इन गानों का फिल्मांकन थोड़ा बदल गया है। डेनियल क्रेग से पहले बॉन्ड थीम सॉन्ग में एक्शन, खतरे, ड्रामा और जीवन-मृत्यु और साजिशों की एक झलक देखने को मिलती थी। इससे पहले एडेल जेम्स बॉन्ड सीरीज के लिए गाना गा चुकी हैं। एडेल का गाना स्काईफॉल काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के लिए उन्हें 2013 का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग श्रेणी का ऑस्कर भी मिल चुका है।
पिछले साल दिसंबर में 'No Time To Die' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जबरदस्त लोकेशन्स और थ्रिलिंग एक्शन सिक्वेंस वाला ट्रेलर बता रहा है कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। यह फिल्म 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी। 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।
डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में इंट्री ली थी। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।
तमिल प्रोड्यूसर का आरोप, विजय अभिनीत फिल्म की कॉपी है ऑस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट', केस करूंगा