म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले भारत पहुंची जस्टिन बीबर की 'डिमांड लिस्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए भारत आ रहे इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की टीम ने कार्यक्रम के आयोजकों के सामने एक लंबी डिमांड लिस्ट रखी है। 10 मई को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट को व्हाइट फॉक्स इंडिया नाम की कंपनी आयोजित करा रही है। व्हाइट फॉक्स इंडिया ने जस्टिन बीबर की जो 'डिमांड लिस्ट' जारी की है उसमें कई दिलचस्प चीजें शामिल हैं।
'टीम जस्टिन बीबर' की डिमांड लिस्ट
- होटल में कुल 13 कमरे बुक किए जाएं। सुरक्षा कारणों से एक नहीं, बल्कि दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएं।
- बीबर के ड्रेसिंग रूम के सभी पर्दे सफेद हों। कमरे में कांच का फ्रिज हो।
- बीबर के कमरे में 24 पानी की बोतलें, 4 एनर्जी ड्रिंक, 6 विटामिन वॉटर की बोतलें, 6 क्रीम सोडा और कई किस्म के फलों का रस रखा जाए।
- खाने की वैरायटी बनाए रखने के लिए भी एक लंबी लिस्ट दी गई है, जिसमें वेज और नॉन वेज, दोनों किस्म का खाना शामिल है।
- हेल्थ फूड के नाम पर नारियल पानी, बादाम शेक, प्रोटीन पॉउडर, ऑर्गेनिक शहद व केले और हर्बल चाय समेत फ्रेश फल रखने हैं।
- उनके इर्दगिर्द कहीं भी लिली के फूल नहीं होने चाहिए।
कॉन्सर्ट में सोनाक्षी सिन्हा कर सकती हैं परफॉर्म
- बीबर की पूरी टीम के लिए कई साइज की टी-शर्ट भी इस लिस्ट में मांगी गई हैं।
- इसके अलावा जस्टिन बीबर के काफिले को ले जाने के लिए 10 लग्जरी कारें, 2 वॉल्वो बसें बुक की जाएं।
- इन कारों को सुरक्षा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की जेड प्लस सिक्योरिटी टीम साथ में होनी चाहिए।
- बीबर के अपने 8 सुरक्षा गार्ड भी उनकी सुरक्षा में साथ रहेंगे।
- परफॉर्म करने के लिए होटल से स्टेडियम तक बीबर सड़क के रास्ते नहीं, बल्कि चॉपर (हेलिकॉप्टर) से जाएंगे।
- बीबर की ट्रैवलिंग डिमांड को देखते हुए आयोजकों को एक प्राइवेट जेट प्लेन बुक करना है।
- बीबर जब सफर करेंगे तो 10 कंटेनर माल उनके साथ आएगा, जिसमें उनका सोफा सेट, प्ले-स्टेशन, वॉशिंग मशीन और टेबल-टेनिस की टेबल जैसे सामान शामिल होंगे।
जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट टूर के टिकट हजारों में बिक चुके हैं। अपने कॉन्सर्ट की टिकटों की कीमत को लेकर भी वो खबरों में आए थे। वहीं इस कॉन्सर्ट में सोनाक्षी सिन्हा के परफॉर्म करने को लेकर कैलाश खेर, अरमान मलिक और सोना महापात्रा सहित कई अन्य गायकों ने विरोध भी किया था।इन गायकों का कहना है कि एक पॉप सिंगर के साथ परफॉर्म करने के लिए प्रशिक्षित गायकों को ही बुलाना चाहिए था न कि किसी फिल्मी कलाकार को।