फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Barack Obama and Michelle Obama movie

कौन निभाएगा बराक ओबामा और मिशेल का किरदार?

Sat, 13 Dec 2014 08:25 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama and Michelle Obama movie

बराक व मिशेल ओबामा पर बनने वाली फिल्म 'साउथसाइड विद यू' को लेकर अभी यह नहीं साफ हो सका है कि ओबामा का मुख्य किरदार कौन निभाएगा? हांलाकि होमग्रोन पिक्चर्स की इस फिल्म में ‘गेट ऑन अप’ की अभिनेत्री टीका सम्पटर युवा मिशेल की भूमिका निभायेंगी। इससे पहले भी अमेरीकी राष्ट्रपतियों पर चर्चित फिल्में बनती रही हैं, वहीं इन चर्चित फिल्मों के साथ विवादों का भी साथ रहा है।

विज्ञापन


ओबामा और मिशेल तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद तीन अक्तूबर, 1992 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके अलावा फिल्म में पिछले एक दशक के राजनीतिक हालात भी दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के जिन्दगी के कई विशेष घटनाओं का भी जिक्र होगा जैसे, 1989 की गर्मी के मौसम की वह दोपहरी जब ओबामा ने शिकागो साउथ साइड में डेट पर मिशेल का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Barack Obama and Michelle Obama movie
हॉलीवुड में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा पर बन रही फिल्‍म फिल्‍म का नाम 'साउथसाइड विद यू' है। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी को केन्द्र में रखा गया है। फिल्म की पटकथा रिचर्ड टैन ने लिखी है और फिल्‍म का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। इस फिल्‍म में दोनों की जिदंगी के कुछ हसीन पलों को दिखाया जायेगा।

फिल्म के निर्माता ट्रेसी बिंग और स्टेफनी एलेन होंगे। दोनों ही इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। फिल्म की शुटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे पहले भी अमेरीकी राष्ट्रपतियों पर चर्चित फिल्में बनती रही हैं।

ट्रेसी बिंग ने कहा कि 'हम दोनों इस सदाबहार फिल्म का निर्माण कर उत्साहित हैं जो हमारे समय के सबसे प्रसिद्ध प्रेम कहानियों में से एक पर प्रकाश डालेगी। "साउथसाइड विद यू" नाम की फिल्म में ओबामा दंपति के बीच रोमांस को दिखाया जाएगा। विशेष रूप से 1989 की वह दोपहर जब बराक मिशेल को शिकागो के साउथसाइड में पहली बार डेट पर लेकर गए थे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून में शिकागो में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed