फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Award winning actor Shirley Knight dies at 83

अभिनेत्री शर्ली नाइट का निधन, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 24 Apr 2020 11:04 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Apr 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Award winning actor Shirley Knight dies at 83
शर्ली नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड अभिनेत्री शर्ली नाइट (Shirley Knight) ने  इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। नाइट ने 83 की उम्र में आखिरी सांस ली। नाइट के निधन के बाद सोशल मीडिया पर हॉलीवुड स्टार्स के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स और अभिनेत्री के फैंस भी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि नाइट ने न सिर्फ बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। नाइट ने कुल 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही कई टीवी शोज में भी नाइट ने अपना हुनर दिखाया था। वैसे तो नाइट ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके कुछ किरदार हमेशा याद किए जाएंगे। इन फिल्मों की लिस्ट में 'केनेडिस चिल्ड्रन' भी शामिल है। इस फिल्म में नाइट ने एक नशे में धुत महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए 1976 में नाइट को टोनी अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन


नाइट की पहली फिल्म 1955 में रिलीज हुई पिकनिक थी। वहीं नाइट की हिट फिल्मों की लिस्ट में द ग्रुप, द डचमैन, पेट्यूलिया, द रेन पीपल, जगरनॉट, एज गुड एस इट गेट्स और एलिवेटर शामिल है। गौरतलब है कि नाइट दो बार अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed