{"_id":"5e41ea498ebc3ee5d52228bf","slug":"award-2020-utkarsh-ambudkar-performed-with-bharatvanshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscars 2020: किसी भारतीय फिल्म को नहीं मिला सम्मान, लेकिन खास परफॉर्म से लूटी महफिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2020: किसी भारतीय फिल्म को नहीं मिला सम्मान, लेकिन खास परफॉर्म से लूटी महफिल
Tue, 11 Feb 2020 05:12 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh Ambudkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वाधिक 11 नामांकन पाने वाली फिल्म जोकर का बैकग्राउंड स्कोर रचने वाली हिलडर गुडनाडोत्तीर को भी ऑस्कर अवार्ड मिलना ऐतिहासिक रहा। 20 वर्ष बाद यह अवार्ड एक महिला कलाकार को मिला है। उन्होंने यह अवार्ड दुनिया की सभी लड़कियों, महिलाओं, मांओं, बेटियों को समर्पित किया जो अपने भीतर संगीत रखती हैं। उन्होंने सभी को अपने भीतर चल रही चीजों को खुल कर प्रकट करने का निवेदन किया।
विज्ञापन
भारतवंशी ने किया परफॉर्म
92वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारतीय फिल्मों को भले ही कोई सम्मान नहीं मिला, लेकिन भारतीय मूल के कलाकार उत्कर्ष अंबुडकर को ऑस्कर प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। 36 साल के उत्कर्ष ने स्टेज पर फ्री स्टाइल रैप किया। उनके पिता सुरेश एक डॉक्टर हैं। वहीं उत्कर्ष पिच परर्फेक्ट, राइड अलॉन्ग 2 आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा की नजर आई झलक
ऑस्कर 2020 के लिए तैयार किए गए संग्रहित वीडियो में भारतीय सिनेमा की भी झलक नजर आई। सत्यजीत रे की 1955 की क्लासिक फिल्म पाथेर पांचाली और संगीतकार एआर रहमान के ऑस्कर विजेता गीत जय हो को इन वीडियो में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा हुई भावुक
पैरासाइट को ऑस्कर मिलने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि कलाकार की कला सीमाओं और भाषायी बाधाओं से पार जाने की क्षमता रखती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इसकी वजह से वे भावुक महसूस कर रही हैं।