{"_id":"5f6f51c68ebc3e9b902827e7","slug":"anthony-and-joe-russo-much-awaited-film-cherry-debuting-on-apple-tv-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्वेल के चाहने वालों के लिए ये है आज की धांसू खबर, इस किरदार पर बनेगी नई सीरीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मार्वेल के चाहने वालों के लिए ये है आज की धांसू खबर, इस किरदार पर बनेगी नई सीरीज
Sat, 26 Sep 2020 08:05 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 26 Sep 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
रूसो ब्रदर्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के प्रशंसकों के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर है। ब्लैकलाइवमैटर्स हैशटैग के बाद हुए मंथन से मनोरंजन का ये नया अमृत निकला है। इस खबर के विस्तार में जाने से पहले एक खबर और ये भी है कि मार्वेल स्टूडियोज की ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले रूसो ब्रदर्स की अगली फिल्म एप्पल टीवी पर दिखेगी।
विज्ञापन
'एक्ट्रैक्शन' के बाद 'चेरी'
'एवेंजर्स- एंडगेम' का निर्देशन करने वाले रुसो ब्रदर्स की ड्रामा फिल्म 'चेरी' के अधिकारों को एप्पल टीवी में खरीद कर अपनी ओरिजिनल फिल्म बना लिया है। इस फिल्म में स्पाइडर-मैन का किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हॉलैंड और सियारा ब्रावो मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म निको वॉकर की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है। यह किताब भी खुद निको की ही जिंदगी की कहानी है और इस फिल्म में टॉम हॉलैंड निको की ही भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
निक फ्यूरी पर बनेगी एनीमेटेड सीरीज
इसी के साथ मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों के प्रशंसक रहे लोगों के लिए एक और खबर है। डिज्नी स्टूडियो मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों में नजर आने वाले निक फ्यूरी के किरदार पर एक अलग से वेब सीरीज बना रहा है। इस सीरीज का नाम 'फ्यूरी फाइल्स' होगा जिसमें आयरन मैन, थोर, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर मैन जैसे सुपर हीरो को चलाने वाला निक फ्यूरी शील्ड में ही बसे गद्दारों से लड़ेगा। और सबसे मजेदार बात यह है कि यह सीरीज एनिमेटेड होगी। मतलब ये कि फ्रिज में लिख छोरी के किरदार में सैमुअल जैक्सन नजर नहीं आएंगे। और फ्यूरी के किरदार को आवाज देंगे ची मैकब्राइड। हालांकि, अभी इसके रिलीज की कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
यूट्यूब ला रहा लॉकडाउन पर आधारित सीरीज
वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहा है जिसकी रचना डेव ओसमंडसेन ने की है। 'ए सेफ डिस्टेंस' नाम की यह वेब सीरीज आने वाले बृहस्पतिवार यानी 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी कोरोना महामारी के बीच लोगों की जिंदगी में आए बदलावों पर आधारित होगी। इसमें लोग अपनी जिंदगी, रिश्तों और आर्थिक दिक्कतों को समझाएंगे। इस सीरीज में छह एपिसोड होंगे जिसके दो एपिसोड 1 अक्टूबर को रिलीज होंगे। और बाकी के एपिसोड हर बृहस्पतिवार को एक-एक करके प्रसारित किए जाएंगे। इस सीरीज का निर्माण मिचेल स्कार ने किया है और इसमें मिचेल स्कार, रॉबर्ट पीटरपॉल, कबीर चोपड़ा, क्रिस रॉबर्टसन, सैरा बर्नारो, क्रेग वुल्फ आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।