अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली
- अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती का निधन।
- 27 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।
- खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2020 बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के लिए भी काल के समान नजर आ रहा है। हाल ही में अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती बेंजामिन कोओफ (Benjamin Keough) का रविवार को निधन हो गया। बेंजामिन, एल्विस की बेटी लीसा मैरी प्रेस्ले और डैनी कोओफ के बेटे थे। बेंजामिन की उम्र महज 27 वर्ष थी। खबरों के मुताबिक बेंजामिन ने अमेरिका के कैलाबसास स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
I have no words... Rest In Peace Benjamin 1992-2020 💔
A post shared by 🔹Fan Page🔹 (@priscillapresleyelvisfan) on
इस बात की जानकारी बेंजामिन की मां लिसा मैरी प्रेस्ले की मैनेजर ने दी है। लिसा के मैनेजर रोजर विडिनोवस्की ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया, 'बेटे की मौत से लिसा मैरी प्रेस्ले बहुत दुखी, गमगीन और सब तबाह होने जैसा महसूस कर रही हैं। वो अपने बेटे से बहुत प्यार करती थीं। वो उनके जीवन का प्यार था। हालांकि वो अपनी बेटियों के लिए मजबूत रहने की कोशिश कर रही हैं।' हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
Flashback!!!! Backstage with Ben @opry on 8/21/12❤️
A post shared by Lisa Marie Presley (@lisampresley) on
गौरतलब है कि कोओफ एक म्यूजिशियन थे, जिन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया था और साल 2017 में एल्विस की मृत्यु की 40वीं वर्षगांठ पर टेनेसी के मेम्फिस शहर में स्थित एल्विस के पूर्व घर पर हुए कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया था। बता दें कि दिग्गज सिंगर एल्विस प्रेस्ले का निधन साल 1977 में 42 साल की उम्र में हुआ था। बेंजामिन हूबहू अपने नाना की ही तरह दिखते थे।
पढ़ें: शुभम मिश्रा मामले के बाद धमकी देने वालों पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से की ये गुजारिश