Russia Ukraine Conflict: अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड ने समझाया अपनी कविता का मतलब, बचाव करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति की अनोखी अपील करके अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। अब ट्रोलिंग के बाद वह अपनी 'इमेजिन' कविता का बचाव करती नजर आईं हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक पोस्ट साझा की है।
कविता लिखने के कारण को समझाते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, "मुझे पता है कि मैं आसानी से एक तानाशाह बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकता थी, अगर मेरे जीवन की परिस्थितियां अलग होतीं। अगर मेरे जीवन की परिस्थितियां पुतिन की तरह होतीं तो क्या मैं शांति की ओर कम और बदला लेने की ओर ज्यादा झुकती? मैं भी एक शक्तिशाली व्यक्ति हो सकती थी।"
मैककॉर्ड ने आगे कहा, वह "एजुकेशन सिस्टम" के अंदर जरूरी बदलावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद करती हैं ताकि "बच्चों की रक्षा की जा सके और तानाशाहों और दुर्व्यवहार करने वालों को रोका जा सके।"
गौरतलब है कि 34 अभिनेत्री ने पहले पोस्ट की गई वीडियो में कहा था, "डियर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मुझे बहुत खेद है कि मैं तुम्हारी मां नहीं थी।" उनकी यह वीडियो ट्विटर पर तुरंत वायरल हो गई। इसके चलते अभिनेत्री का काफी मजाक उड़ाया गया था।
मैककॉर्ड रूसी आक्रमण के बारे में बोलने वाली कई हॉलीवुड हस्तियों में से एक थीं। रेजिना स्पेकटोर, वेरा फार्मिंगा और मैक्सिम चार्मकोव्स्की जैसे यूक्रेनी सितारों ने हिंसा पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।
Dear Mister President Vladimir Putin… pic.twitter.com/LbDFBHVWJf
— AnnaLynne McCord (@IAMannalynnemcc) February 24, 2022