फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amber Heard received whopping $7 million divorce settlement From Johnny Depp

जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी एंबर हर्ड को सेटलमेंट में दिए 70 लाख डॉलर, दोनों तरफ से लगे थे मारपीट के आरोप

Mon, 08 Jun 2020 05:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Amber Heard received whopping $7 million divorce settlement  From Johnny Depp
जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड - फोटो : ट्विटर

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के बीच लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप भी लगा चुके हैं।

विज्ञापन


अब खबर आ रही है कि जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक के सेटलमेंट के तौर पर करीब 70 लाख डॉलर दिए हैं। हालांकि एंबर हर्ड ने कहा है कि वह इस रकम को अपने पास नहीं रखेंगी बल्कि दान कर देंगी।
विज्ञापन


'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप और उनकी पत्नी एंबर हर्ड के रिश्ते बेशक खत्म हो गए हों लेकिन दोनों के बीच लड़ाई जगजाहिर है। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। बीते दिनों एक ऑडियो टेप से खुलासा हुआ था कि एंबर भी जॉनी के साथ मारपीट करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर मारपीट का आरोप लगाया था। जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की ऊंगली की हड्डी तोड़ने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया था।


बता दें साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed