{"_id":"5e4a009b8ebc3ee60b3cb52d","slug":"actress-lynn-cohen-passed-away-in-the-age-of-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेत्री लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर अभिनेत्री लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में निधन
Mon, 17 Feb 2020 08:28 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:28 AM IST
सार
- सुपरहिट टेलीविजन सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में किया था काम
- आखिरी वक्त में उनके साथ उनके पति रोनाल्ड कोहेन थे
- टेलीविजन के अलावा लिन कोहेन थियेटर का भी काफी बड़ा नाम थी
- लिन कोहेन ने ऑस्कर में नामांकित फिल्म 'म्युनिख' में भी काम किया
विज्ञापन
lynn Cohen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सुपरहिट टेलीविजन सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में मैगडा का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अंग्रेजी वेबसाइट डेडलाइन की खबर के अनुसार लिन कोहेन के निधन की खबर उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने दी है।
विज्ञापन
आखिरी वक्त में उनके साथ उनके पति रोनाल्ड कोहेन थे। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। टेलीविजन के अलावा लिन कोहेन थियेटर का भी काफी बड़ा नाम थीं। उन्होंने लंबे समय तक थियेटर में भी काम किया।
विज्ञापन
लिन कोहेन ने ऑस्कर में नामांकित फिल्म 'म्युनिख' में भी काम किया। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम गोल्डा मीर था। इसके अलावा लिन कोहेन 'डैमेजेस' और 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 'द मार्वलस मिसेज मैसेल', 'गॉड फ्रेंडेड मी', 'शिकागो मेड' और 'मास्टर ऑफ नन' जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों वह अतिथि भूमिका में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर कई हॉलीवुड सितारे और उनके फैंस श्रद्धांजिल दे रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस के साथ ब्रेकअप पर बोलीं गर्लफ्रेंड, 'उन्होंने शो में मेरा अपमान किया'