फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor Joaquin Phoenix and actress Rooney Mara have become parents to a baby boy

वाकिन फिनिक्स के घर आया नन्हा मेहमान, मंगेतर रूनी मारा ने दिया बेटे को जन्म

Mon, 28 Sep 2020 05:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
actor Joaquin Phoenix and actress Rooney Mara have become parents to a baby boy
वाकिन फिनिक्स , रूनी मारा - फोटो : File Photo

'जोकर' में आर्थर फ्लेक का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर वाकिन फिनिक्स और उनकी मंगेतर रूनी मारा पेरेन्ट्स बन गए हैं। रूनी मारा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। फिल्म निर्माता Victor Kossakovsky ने रविवार को ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल के दौरान यह खबर साझा करते हुए बताया- वाकिन ने अपने बेटे का नाम रिवर रखा है। इस साल मई महीने में रूनी मारा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी।

विज्ञापन


दंपति ने अपने नवजात शिशु का नाम फिनिक्स के दिवंगत बड़े भाई अभिनेता रिवर फिनिक्स के नाम पर रखा, जिनकी 1993 में 23 वर्ष की उम्र में ड्रग ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। वाकिन और रूनी मारा 2016 में मैरी मैग्डलीन के सेट पर मिले। उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी और फिर सगाई कर ली।
विज्ञापन


जोकर फिल्म के लिए वाकिन को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला। उन्हें ‘द मास्टर’, ‘ग्लैडिएटर’ ,‘हर’ (2013) और सिंगर जॉनी कैश की लाइफ पर बनी ‘वॉक द लाइन’ (2005) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकिन बचपन से ही एक्टिंग कर रहे हैं।  वे चार बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इसमें तीन बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में। तीसरी बार में वे ‘जोकर’ के साथ बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed